फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra father Sunil Malhotra Dies Actor Share Information On Social Media

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन, अभिनेता ने पोस्ट कर साझा की जानकारी

Tue, 17 Feb 2026 09:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Feb 2026 09:32 PM IST
सार

Sidharth Malhotra father Sunil Malhotra Dies: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। यह जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। अपने दिवंगत पिता के नाम भावुक पोस्ट लिखी है। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra father Sunil Malhotra Dies Actor Share Information On Social Media
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा का पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता के पिता का निधन हो गया है। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दिवंगत पिता को याद किया। वह काफी भावुक नजर आए। उनके पिता का निधन 14 फरवरी को हुआ।

विज्ञापन


सिद्धार्थ ने दिवंगत पिता के नाम लिखी भावुक पोस्ट 
मंगलवार रात सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की, जिसमें पिता के साथ कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘वह बहुत ही ईमानदारी, सच्चाई से भरे और संस्कार वाले इंसान थे। उन्होंने अपने मूल्यों पर जीवन जिया, वह कभी नहीं झुके। बिना कठोरता के अनुशासन हमें सिखाया। बिना अहंकार के ताकत का मतलब बताया। हमेशा पॉजिटिव रहें, तब भी जब जिंदगी ने उनका बहुत ज्यादा टेस्ट लिया।’ 

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)



अभिनेता ने पिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने की बात कही
सिद्धार्थ मल्होत्रा पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘मर्चेंट नेवी कैप्टन के तौर पर समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का चुपचाप हिम्मत से सामना करने तक, उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। कभी अपनी शालीनता नहीं खोई। तब भी जब स्ट्रोक ने उन्हें व्हीलचेयर पर ला दिया, उनका हौसला बुलंद रहा। पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी ताकत मुझे हर दिन रास्ता दिखाती है। आपकी पॉजिटिविटी आज भी इस परिवार को एक साथ रखती है। आप हमें नींद में शांति से छोड़कर चले गए, लेकिन आप जो जगह पीछे छोड़ गए हैं, वह बहुत बड़ी है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे बढ़ाऊंगा। लव यू डैड।’ 

ये खबर भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा संग 10 साल पहले हुई खास मुलाकात, थ्रोबैक वीडियो देखकर कियारा ने दिया कैसा रिएक्शन? 

कियारा के साथ दिल्ली में मौजूद हैं सिद्धार्थ 
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का शनिवार यानी 14 फरवरी को दिल्ली में निधन हो गया। अभिनेता पिता के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली आए। सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी खबर मिलते ही दिल्ली पहुंच गई थीं। बता दें कि सिद्धार्थ के पिता लंबे वक्त से बीमार थे। अपने पिता की बीमारी का जिक्र अभिनेता ने लीली सिंह के पाॅडकास्ट में कुछ महीने पहले किया था। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed