फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sidharth Malhotra Admits He Has Kiara Advani number on speed dial reveals that it comes in handy

Sidharth Malhotra: कियारा को लेकर सिद्धार्थ ने किया दिलचस्प खुलासा, फटाफट फोन लगाने के लिए करते हैं ये काम

Fri, 13 Jan 2023 12:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Jan 2023 12:25 PM IST
सार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने यह स्वीकार किया कि कियारा आडवाणी का नंबर उनके फोन में स्पीड डायल पर है। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Admits He Has Kiara Advani number on speed dial reveals that it comes in handy
Sidharth Malhotra, Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार हैं। हालांकि, सार्वजनिक रूप से दोनों ने कभी एक-दूसरे के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है। अक्सर डेटिंग और अफेयर जैसे सवालों को दोनों टालते ही नजर आए। फिलहाल सिड और कियारा की शादी की खबरें मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार कियारा आडवाणी को लेकर एक दिलचस्प खुलासा करते नजर आए। 

विज्ञापन

Sidharth Malhotra Admits He Has Kiara Advani number on speed dial reveals that it comes in handy
Sidharth Malhotra, Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने यह स्वीकार किया कि कियारा आडवाणी का नंबर उनके फोन में स्पीड डायल पर है। इससे पहले खबर आई थी कि कियारा के फोन में भी सिड का नंबर स्पीड डायल पर है। सिद्धार्थ का कहना है कि अपने को-स्टार्स का नंबर स्पीड डायल पर रखने से आसानी होती है। हालांकि, सिद्धार्थ ने यह सफाई भी दी कि कियारा के अलावा कुछ और को-स्टार्स का नंबर भी क्विक डायल लिस्ट में है। 
Madan Puri: बॉलीवुड के मशहूर विलेन हैं 'मोगैंबो' के भाई मदन पुरी, ‘दीवार’ में ‘सामंत’ बन छा गए थे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

Sidharth Malhotra Admits He Has Kiara Advani number on speed dial reveals that it comes in handy
Sidharth Malhotra, Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में रेतीले धोरों पर बने सूर्यगढ़ पैलेस को चुना है। स्टार कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे। जिसमें देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों के बीच मेहंदी, हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। जबकि 6 फरवरी को दोनों बैंड-बाजे और बारात के साथ मंडप में सात फेरे लेंगे।
Kuttey Review: नोटबंदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करती ‘कुत्ते’, सेंसर बोर्ड को समझ ही नहीं आई फिल्म

विज्ञापन

Sidharth Malhotra Admits He Has Kiara Advani number on speed dial reveals that it comes in handy
Sidharth Malhotra, Kiara Advani - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि करीब चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया है। कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा वर्ष 2021 में आई फिल्म 'शेरशाह' में साथ नजर आए। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी फिल्म के दौरान दोनों की करीबी बढ़ी।
Varisu Review: विजय की हिंदी पट्टी में पैर जमाने की एक और कोशिश, 'श्रीवल्ली' के साथ सिखाए पारिवारिक मूल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed