Covid 19: श्रुति ने बताया कोरोना पॉजिटिव पिता कमल हासन का हाल, कहा-जल्द ही करेंगे आपसे बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर कमल हासन हाल में ही कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यूएस ट्रिप से वापस लौटने के बाद कमल हासन को हल्की खांसी शुरू हुई। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमें वह कोरोना पॉजीटिव निकले। अब वह आइसोलेशन में हैं। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता का हाल बताया है।
श्रुति हासन ने ट्वीट करते हुए लिखा है 'मेरे पिता के स्वास्थ्य के लिए आपकी सभी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद 🙏 वह ठीक हो रहे हैं और जल्द ही आप सभी के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं !!
Thankyou for all your wishes and prayers for my fathers health 🙏 He is recovering well and is looking forward to interacting with all of you soon !!
— shruti haasan (@shrutihaasan) November 24, 2021
ट्वीट कर कमल हासन ने दी जानकारी
कमल हासन ने अपने कोरोना पॉजीटिव होने के बाद ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की थी, कमल ने लिखा था 'यूएस ट्रिप से लौटने के बाद मुझे थोड़ी खांसी हुई। टेस्ट करवाया तो पता चला कि मुझे कोरोना है। मैं आइसोलेशन में हूं। अब समझ आ रहा है कि पैनडेमिक अभी खत्म नहीं हुआ है। मैं आग्रह करता हूं कि आप सब भी सुरक्षित रहें।'
அமெரிக்கப் பயணம் முடிந்து திரும்பிய பின் லேசான இருமல் இருந்தது. பரிசோதனை செய்ததில் கோவிட் தொற்று உறுதியானது. மருத்துவமனையில் தனிமைப்படுத்திக் கொண்டுள்ளேன். இன்னமும் நோய்ப்பரவல் நீங்கவில்லையென்பதை உணர்ந்து அனைவரும் பாதுகாப்பாக இருங்கள்.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) November 22, 2021
कमल हासन का करियर
1960 से अपने करियर की शुरूआत करने वाले कमल हासन ने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दी हैं। सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। साथ ही वह नेशनल अवॉर्डस भी अपने नाम कर चुके हैं। इसके साथ ही वह भारतीय राजनीति का भी बड़ा हिस्सा हैं।