श्रद्धा कपूर का बेफिक्र डांस वायरल, कैप्शन ने बटोरी सुर्खियां; राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप की चर्चाएं हुईं तेज
Shraddha Kapoor Viral Dance: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेफिक्र होकर डांस करती नजर आ रही हैं। देखिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगता है श्रद्धा कपूर पर माइकल जैक्सन का जादू अभी भी सिर चढ़कर बोल रहा है। एक्ट्रेस ने अपना एक मजेदार और बिना फिल्टर वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें वह किंग ऑफ पॉप के आइकॉनिक गाने ‘बैड’ पर दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस इशारे की हो रही है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि कैमरे के पीछे शायद उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी हैं।
कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
बुधवार को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपना एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पायजामा पहनकर मस्ती में डांस कर रही हैं। वीडियो में वह पूरे एनर्जी के साथ फ्यूजन स्टाइल के अजीब-लेकिन-क्यूट मूव्स करती दिख रही हैं।
जहां उनका बेफिक्र अंदाज लोगों को खूब पसंद आया, वहीं उनके कैप्शन ने भी सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए।’
फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर फैंस के ढेर सारे मजेदार कमेंट्स आए। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं ऑफिशियली श्रद्धा पगलू हो गया हूं।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने उनके घर को लेकर कमेंट किया, ‘घर थोड़ा साफ कर लेतीं या ग्रीन स्क्रीन यूज कर लेतीं।’
इस पर श्रद्धा ने मजाकिया जवाब देते हुए लिखा, ‘प्यारी मां, रियल आईडी से आओ।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अपनी पुरानी एनर्जी वापस मिल गई हो’, वहीं कुछ लोगों ने उनकी ‘एनर्जी’ की तारीफ की।
राहुल मोदी के साथ रिलेशनशिप की चर्चाएं
हाल ही में श्रद्धा कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में रही हैं। राहुल मोदी के साथ उनकी शादी की अफवाहें भी अक्सर सामने आती रहती हैं। दोनों को पहली बार 2024 की शुरुआत में मुंबई में एक डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके डेटिंग की खबरें शुरू हुईं।
हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन अक्सर साथ नजर आते हैं। श्रद्धा कभी-कभी इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ मस्ती भरी तस्वीरें भी शेयर करती हैं। बीच में ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं, लेकिन दिसंबर 2024 में श्रद्धा ने राहुल के साथ वड़ा पाव डेट की फोटो शेयर कर इन अफवाहों को खत्म कर दिया।