शहनाज गिल हाल ही में थेरेपी को लेकर एक प्रशंसक के सवाल पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया की वजह से ऑनलाइन बहस का हिस्सा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कीं, खासकर शहनाज के उस पुराने इंटरव्यू के फिर से सामने आने के बाद, जिसमें उन्होंने थेरेपी लेने के बारे में अलग-अलग विचार व्यक्त किए थे।
2 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम @shehnaazgill
शहनाज गिल का तीखा जवाब
पिंकविला के एक टॉक शो के दौरान, एक फैन ने जब शहनाज से पूछा, 'मैडम, क्या आप थेरेपी लेती हैं?' इस सवाल पर शहनाज हैरान रह गईं और उन्होंने जवाब देते हुए बोलीं, 'थेरेपी क्यों? इसकी कोई जरूरत नहीं है। जो लोग मेरे सामने अकड़ और अहंकार दिखाते हैं, उन्हें थेरेपी की जरूरत है। उन लोगों को थेरेपी चाहिए, जिन्हें अपने अहंकार को शांत करने की जरूरत है। मुझे या मुझ जैसे लोगों को इसकी कोई जरूरत नहीं है।'
3 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर बहस
शहनाज के इस जवाब पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों को उनका यह अंदाज मजाकिया लगा, तो कुछ ने इस पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'फैन ने तो बस एक सवाल पूछा था, लेकिन शहनाज ने पूरा थेरेपी विभाग ही खोल दिया।'
4 of 5
शहनाज गिल ने खरीदी नई लग्जरी कार
- फोटो : इंस्टाग्राम@shehnaazgill
शहनाज के सपोर्ट में फैंस
इस बहस के बीच शहनाज के फैंस उनके समर्थन में आ गए। फैंस का कहना है कि ऐसा सवाल पूछने की कोई जरूरत ही नहीं थी। एक फैन ने लिखा, 'सामने वाला ऐसा कैसे मान सकता है कि शहनाज को थेरेपी की जरूरत है? क्या वो कोई डॉक्टर है?' दूसरे फैन ने लिखा, 'उन्हें बदनाम करने के लिए बिना पूरी बात जाने बस छोटी सी वीडियो क्लिप वायरल की जा रही है।'
5 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shehnaazgill
पुराना इंटरव्यू आया सामने
इस पूरे विवाद के बीच शहनाज का एक पुराना इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें उनके विचार बिल्कुल अलग थे। 'कर्ली टेल्स' को दिए एक पुराने इंटरव्यू में शहनाज ने खुद माना था कि उन्होंने थेरेपी ली है। उन्होंने कहा था, 'मैंने अपने गुस्से पर काबू पाने के लिए काफी थेरेपी ली है।'
शहनाज ने आगे कहा, 'जिंदगी में एक वक्त ऐसा आता है, जब हर किसी को थेरेपी की जरूरत होती है। हर इंसान को थेरेपी लेनी चाहिए, क्योंकि लोग सोचते हैं कि वे बिल्कुल परफेक्ट हैं, जबकि कोई भी परफेक्ट नहीं होता। थेरेपी से हर किसी को फायदा हो सकता है।'
यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: हनी त्रेहान की फिल्म 'सतलुज' के लिए दिलजीत दोसांझ ने लिया सिर्फ 1 रुपया, जानिए क्यों?