Shafaq Naaz: 'ये कातिल की बहन है...', तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले शीजान खान की बहन शफक का छलका दर्द
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस शफक नाज पिछले कुछ महीनों से अपने भाई और टीवी एक्टर शीजान खान को लेकर चर्चा में है। बीते साल शीजान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में जेल पहुंचे थे।
विस्तार
शफक ने आगे कहा, 'लोगों ने मेरे और मेरे परिवार के लिए एक इमेज बना दी है। जब भी मैं सोशल मीडिया पर जाती हूं, मुझे हमारे खिलाफ ऐसे कठोर कमेंट देखने को मिलते हैं वे 'ये तो कातिल की बहन है' जैसी बातें लिखने से पहले नहीं सोचते। मैं यह नहीं कह सकती कि फर्क नहीं पड़ता यकीनन ये मुझे प्रभावित करता है, यह मुझे तोड़ देता है'।
शफक इंडस्ट्री की 'बेहद कठोर' रियलिटी पर बात करते हुए आगे कहती है, 'हमारे साथ जो कुछ भी हुआ, और हम जिस दौर से गुजर रहे थे उसके बारे में हर कोई जानता था। मुझे उनसे (इंडस्ट्री से) बस सपोर्ट दिखाने और मुझ पर विश्वास रखने की उम्मीद थी। लेकिन मुझे उसमें से कुछ भी नहीं मिला। सोशल मीडिया ने दबाव बनाया लेकिन यह इंडस्ट्री और आसपास के लोग भी थे जिन्होंने मुझे वह महसूस कराया जो मैं आज महसूस कर रही हूं। मैं खुद को चाकू से नहीं काट सकती मुझे समय की जरूरत है। जब मैं आईने में देखती हूं तो मुझे भी यह पसंद नहीं है, लेकिन मुझे इसे ठीक करने के लिए समय चाहिए'।
यह भी पढ़ें: 'आदिपुरुष' विवाद के बीच सुनील लहरी का बड़ा बयान, फिल्म का बहिष्कार करने पर लोगों का किया धन्यवाद