फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sharechat in trouble fir for alleged copyright violation

शेयरचैट के खिलाफ टी सीरीज और लाहिड़ी म्यूजिक ने खोला मोर्चा, शेयरचैट ने कहा- 'कानून का पालन करेंगे

Fri, 13 Mar 2020 06:43 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 13 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
sharechat in trouble fir for alleged copyright violation
मोबाइल फोन - फोटो : फाइल

भारत के लोकप्रिय सोशल मीडिया एप्लीकेशन शेयरचैट के खिलाफ अदालत में आपराधिक मुकदमा दर्ज हो गया है। ये मुकदमा कॉपीराइट एक्ट के कथित उल्लंघन को लेकर है। देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी सीरीज और लाहिड़ी म्यूजिक कंपनी ने शेयरचैट पर बिना अनुमित के अपने यूजर्स को उनके गाने डाउनलोड करने की सुविधा देने का आरोप इस मुकदमे में लगाया है। वहीं, शेयर चैट का इस बारे में कहना है कि दोनों ही मुकदमों में शेयर चैट पूरी क्षमता के साथ कोर्ट में प्रतिवाद कर रही है और कोर्ट द्वारा जो भी आदेश दिया जाएगा उसका पालन करेगी।

विज्ञापन


दक्षिण भारत की म्यूजिक कंपनी लाहिड़ी म्यूजिक ने शेयरचैट पर कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज कराया है। लाहिड़ी रिकॉर्डिंग कंपनी ने आरोप लगाया है कि शेयरचैट अपने उपभोक्ताओं को उनकी अधिकृत सामग्री को अपने प्लेटफार्म से डाउनलोड करने का मौका दे रहा है। कंपनी का आरोप है कि इससे उनकी कंपनी को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। इसी मामले को लेकर लाहिड़ी रिकॉर्डिंग कंपनी ने बेंगलुरु के यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
वहीं टी सीरीज ने भी इस मामले में एक मुकदमा दर्ज कराया है। टी सीरीज डिजिटल और लीगल के मुखिया नीरज कल्याण कहते हैं, 'टी सीरीज ने दिल्ली उच्च न्यायालय में शेयरचैट के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। वह हमारे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करके अदालत के आदेश की अवमानना कर रहे हैं। उल्लंघन के खिलाफ हमारी शुरुआत से ही शून्य सहिष्णुता की नीति रही है। हम लाहिड़ी रिकॉर्डिंग कंपनी की इस कार्रवाई का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत के ग्रामीण इलाकों में सोशल मीडिया एप्लीकेशन शेयरचैट बहुत लोकप्रिय है। यह भारत का अकेला ऐसा एप्लीकेशन है जो चीन के सबसे ज्यादा प्रचलित एप्लिकेशन टिक टॉक को भी भारत में टक्कर देने का माद्दा रखता है। इसका एक बहुत बड़ा कारण यह है कि शेयरचैट यहां की लगभग हर क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध है और यहां उपयोगकर्ताओं को फोटोज और वीडियोज दोनों ही देखने का मौका मिलता है। 


वहीं, इस बारे में शेयरचैट ने एक बयान जारी करके अपनी सफाई पेश की है। बयान के अनुसार वह सिर्फ एक मध्यवर्ती है और भारतीय कानूनों और साथ ही माननीय दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए काम करती है। शेयरचैट ने टी सीरीज और लाहिड़ी म्यूजिक पर कानूनी कार्यवाई के जरिए भयभीत करने का आरोप भी लगाया है। कंपनी का कहना है कि दोनों ही मुकदमों में शेयरचैट पूरी क्षमता के साथ कोर्ट में प्रतिवाद कर रही है और कोर्ट द्वारा जो भी आदेश दिया जाएगा उसका पालन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed