फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shanaya Kapoor Says I Always Goes Through The Comments Section It Can Hurt You Sometimes

नेटिजेंस के कमेंट को क्रिएटिव रिव्यू मानती हैं शनाया, बताया कब ट्रोलिंग से होती हैं दुखी; इनसे करती हैं साझा

Sat, 07 Feb 2026 01:53 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 01:53 PM IST
सार

Shanaya Kapoor On Trolling: अभिनेत्री शनाया कपूर ने नेटिजेंस के कमेंट और ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए किस तरह की ट्रोलिंग से परेशान होती हैं शनाया…

विज्ञापन
Shanaya Kapoor Says I Always Goes Through The Comments Section It Can Hurt You Sometimes
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@shanayakapoor02

विस्तार

अभिनेत्री शनाया कपूर ने पिछले साल बॉलीवुड में डेब्यू किया है। अपने डेब्यू के बाद से ही शनाया लगातार ट्रोलर्स के भी निशाने पर बनी हुई हैं। उनकी एक्टिंग से लेकर उनके दुबले-पतले शरीर और जॉ लाइन तक को लेकर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। अब इन ट्रोलिंग पर शनाया ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि किस हद तक इस तरह की ट्रोलिंग उन्हें परेशान करती है।

विज्ञापन

मैं हमेशा कमेंट पढ़ती हूं
जूम के साथ बातचीत में शनाया ने अपनी ट्रोलिंग को लेकर कहा कि मैं हमेशा कमेंट सेक्शन पढ़ती हूं। मुझे लगता है कि अलग-अलग तरह के कमेंट होते हैं। अगर यह मेरे काम से जुड़ा है, अगर यह मेरे डांस या परफॉर्मेंस पर फीडबैक है, तो चाहे वह कितना भी नकारात्मक हो, चाहे उसे कठोर लहजे में कहा गया हो, मैं उसे क्रिएटिव फीडबैक के रूप में लेती हूं। इसलिए क्योंकि यह मेरे दर्शकों के प्रति मेरा कर्तव्य है। उनकी बात सुनना मेरा फर्ज है। हो सकता है कि इसे अच्छे तरीके से न कहा गया हो और यह थोड़ा चुभ सकता है, लेकिन यह एक तरह से वास्तविकता का एहसास दिलाता है।

विज्ञापन

रूप-रंग से जुड़े कमेंट को करती हूं इग्नोर
शनाया ने आगे कहा कि वह इसे ट्रोलिंग नहीं मानतीं, बल्कि क्रिएटिव रिएक्शन की तरह देखती हैं। मैं दर्शकों के लिए यहां हूं। अगर मुझे पता ही नहीं चलेगा कि वे मेरे बारे में कैसा महसूस कर रहे हैं, और मैं उससे भागती रहूंगी, तो मैं ऐसा कैसे कर पाऊंगी? इसीलिए मुझे अक्सर ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं। लेकिन अगर यह मेरे रूप-रंग, मेरे चेहरे, या आज मैं कुछ ज्यादा पतली लग रही हूं, या मेरा जॉ लाइन थोड़ी अजीब है, जैसी बातों से संबंधित है, तो मैं निश्चित रूप से उन्हें नजरअंदाज कर देती हूं। लेकिन हां, यह स्वीकार करना बहुत जरूरी है कि कभी-कभी इससे दुख हो सकता है। जब आप इससे भागते हैं, तो यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shanaya Kapoor Says I Always Goes Through The Comments Section It Can Hurt You Sometimes
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ट्रोलिंग से परेशान होने पर मां से करती हैं बात
शनाया एक फिल्मी परिवार से आती हैं। उनके पिता संजय कपूर भी अभिनेता रहे हैं और आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वहीं उनकी मां महीप कपूर भी पब्लिक फिगर बन चुकी हैं। इसके अलावा उनके घर में अनिल कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जैसे तमाम सेलेब्स हैं। शनाया का कहना है कि उन्हें जब भी किसी कमेंट से ठेस पहुंचती है, तो वह अपनी मां महीप कपूर से बात करती हैं। वह उन पर पूरा भरोसा करती हैं और उन्हें न केवल माता-पिता मानती हैं, बल्कि अपनी सबसे करीबी और सबसे अच्छी दोस्त भी मानती हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः Sunil Thapa: ‘मैरी कॉम’ और ‘द फैमिली मैन’ फेम अभिनेता सुनील थापा का निधन, बेहोशी की हालत में हुए थे भर्ती

‘तू या मैं’ में नजर आएंगी शनाया
वर्कफ्रंट की बात करें तो शनाया ने पिछले साल ‘आखों की गुस्ताखियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म ‘तू या मैं’ के प्रमोशन में व्यस्त हूं। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। इसमें उनके साथ आदर्श गौरव प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed