फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran Nepali Film Actor Sunil Thapa Dies After Cardiac Arrest in Kathmandu He Worked With Priyanka Chopra

Sunil Thapa: ‘मैरी कॉम’ और ‘द फैमिली मैन’ फेम अभिनेता सुनील थापा का निधन, बेहोशी की हालत में हुए थे भर्ती

Sat, 07 Feb 2026 01:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 01:02 PM IST
सार

Sunil Thapa Death: 'मैरी कॉम' और 'द फैमिली मैन' जैसी फिल्मों व वेब सीरीज में नजर आ चुके अभिनेता सुनील थापा का आज निधन हो गया। जानिए क्या रही उनके निधन की वजह...

विज्ञापन
Veteran Nepali Film Actor Sunil Thapa Dies After Cardiac Arrest in Kathmandu He Worked With Priyanka Chopra
सुनील थापा का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेटरन नेपाली फिल्म एक्टर सुनील थापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 68 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, सुनील थापा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद काठमांडू के थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों व वेब सीरीज में भी काम किया था।

विज्ञापन


ईसीजी से हुई निधन की पुष्टि
अस्पताल के चेयरपर्सन राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। सुबह 7:44 बजे किए गए ईसीजी से उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। डॉक्टरों को संदेह है कि इसका कारण कार्डियक अरेस्ट था। अस्पताल के एक सूत्र ने पोस्ट को बताया, जब उन्हें लाया गया तो वे बेहोश थे। तुरंत ईसीजी किया गया, जिससे उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


नेपाली सिनेमा के दिग्गजों में होती है गिनती
नेपाली सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार सुनील थापा ने कई दशकों तक नेपाली, बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में व्यापक रूप से काम किया। उन्होंने 300 से अधिक नेपाली फिल्मों में अभिनय किया और फिल्म 'चीनो' में 'राते कैला' की अपनी प्रतिष्ठित भूमिका के लिए उन्हें काफी पहचान मिली। इस किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में सबसे फेमस विलेन के रूप में स्थापित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Veteran Nepali Film Actor Sunil Thapa Dies After Cardiac Arrest in Kathmandu He Worked With Priyanka Chopra
सुनील थापा के साथ प्रियंका चोपड़ा और मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया
‘मैरी कॉम’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसी फिल्मों व सीरीज में आए नजर
सुनील थापा ने कई बॉलीवुड फिल्मों व वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्हें बॉलीवुड में हाल ही में ‘द फैमिली मैन’ और ‘मैरी कॉम’ में काम करने के लिए पहचाना जाता है। ‘मैरी कॉम’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर में भी नॉमिनेशन मिला। इसके अलावा उन्होंने ‘एक दूजे के लिए’ और ‘आज की आवाज’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा सुनील थापा ने कई भोजपुरी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

Veteran Nepali Film Actor Sunil Thapa Dies After Cardiac Arrest in Kathmandu He Worked With Priyanka Chopra
सुनील थापा - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडल और फोटो जर्नलिस्ट भी रहे
फिल्मों में आने से पहले सुनील ने 1970 के दशक के मध्य में मुंबई में एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया। वो खेलों में भी सक्रिय रूप से शामिल थे और बॉम्बे के क्लबों के लिए पेशेवर फुटबॉल खेलते थे। अपने शुरुआती वर्षों में उन्होंने जेएस पत्रिका (जूनियर स्टेट्समैन) के लिए एक फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी काम किया और 1974 में भूटान के राज्याभिषेक को कवर किया।

खुद काठमांडू में रहते थे सुनील
थापा एवरेस्ट फिल्म अकादमी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'एकलो' थी। उनके परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। जबकि खुद वो काठमांडू के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed