Ranbir Kapoor: जुड़वां बच्चों के पिता बनने की रिपोर्ट पर रणबीर कपूर का रिएक्शन, बोले- कॉन्ट्रोवर्सी मत शुरू करो
सोशल मीडिया पर ऐसी रिपोर्ट मौजूद है, जिसमें दावा किया गया है कि रणबीर और आलिया जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनेंगे। अब रणबीर कपूर ने इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं, जो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कुछ समय पहले ही आलिया ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी और अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर और आलिया जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल इस रिपोर्ट पर अब रणबीर कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के एक इवेंट में रणबीर कपूर ने इस रिपोर्ट पर बात की है। अभिनेता ने कहा है कि प्लीज इस बात पर कॉन्ट्रोवर्सी मत शुरू कीजिए। उन्होंने मुझे तीन बातें बताने के लिए कहा है, जिसमें से एक झूठ है और दो सच हैं। अब मैं ये बात नहीं बता सकता है कि क्या सच है और क्या झूठ है।
इसके अलावा, रणबीर कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र किया है। अभिनेता ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि मुझे दो सच और एक झूठ पर खेल खेलने को कहा था कि मेरे जुड़वां बच्चे होने वाले हैं। मैं एक बहुत बड़ी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहा हूं और मैं फिल्म से एक लंबा ब्रेक लेने जा रहा हूं। रणबीर के इस बयान ने फैंस को फिर हैरान कर दिया है। लोगों को मानना है कि जुड़वां बच्चों वाली बात सच है और रणबीर और आलिया जल्द ही ट्विंस बच्चों के माता-पिता बनेंगे।
बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें वाणी कपूर और संजय दत्त भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में रणबीर का डबल रोल हैं और संजय दत्त विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। 'शमशेरा' के अलावा, रणबीर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के भी नजर आएंगे, जो तीन पार्ट रिलीज होगी। पहला पार्ट इसी साल 9 सितंबर को रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय मुख्य भूमिका निभाएंगे।