फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shammi kapoor Sadhana Shivdasani Film Chhote Sarkar completes its 50 years of release

50 Years Of Chhote Sarkar: छोटे सरकार के 50 साल पूरे, फिल्म में डबल रोल में दिखे थे शम्मी कपूर

Sun, 22 Sep 2024 07:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 Sep 2024 07:21 AM IST
सार

शम्मी कपूर की फिल्म छोटे सरकार के 50 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में उनके साथ साधना भी नजर आई थीं। इसका निर्देशन के शंकर ने किया था। वहीं, इसका संगीत शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था।

विज्ञापन
Shammi kapoor Sadhana Shivdasani Film Chhote Sarkar completes its 50 years of release
शम्मी कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल अभिनेताओं में शम्मी कपूर का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। दर्शकों को अदाकारी के साथ उनके डांस का खास अंदाज खूब पसंद आता था। आज यानी रविवार को उनकी फिल्म छोटे सरकार की रिलीज के 50 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के गोल्डन जुबली के मौके पर आइए आज आपको इस फिल्म से जुड़ीं कुछ बातें बताते हैं....
विज्ञापन

Farhan Akhtar: माता-पिता के तलाक के बाद गुस्सैल व्यक्ति बन गए थे फरहान, बहन जोया ने अभिनेता को इस दुख से बचाया
विज्ञापन


साधना के साथ थी चौथी फिल्म
बड़े पर्दे पर शम्मी कपूर की जोड़ी साधना के साथ खूब जमी। दोनों एक साथ साल 1964 में राजकुमार, 1969 में सच्चाई और 1969 में बद्तमीज नाम की फिल्म में काम किया। छोटे सरकार दोनों की एक साथ चौथी फिल्म थी। इस फिल्म में शशिकला जगदीश राज, हेलन और सुलोचना लाटकर भी नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकर-जयकिशन का शानदार संगीत
इस फिल्म के गाने लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। छोटे सरकार के गानों को शंकर जयकिशन ने कंपोज किया था। वहीं, इसके गीतकार राजेंद्र कृष्ण थे। मोहम्मद रफी, आशा भोसले ने इस फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी थी। फिल्म का गाना तेरे चेहेर में है कोई बात लोगों दर्शकों की जुबां पर बेहद कम समय में चढ़ गया था। 

डबल रोल में नजर आए थे शम्मी कपूर
फिल्म छोटे सरकार का निर्देशन के शंकर ने किया था। फिल्म में शम्मी कपूर ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म की कहानी गुलशन नंदा ने लिखा थी। वहीं, बनी तलवार ने फिल्म का निर्माण किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Yudhra Box Office Collection Day 1: युद्रा में दिखा दमदार एक्शन, जानें फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed