Shama Sikander: कैमरे के सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं शमा सिकंदर, तस्वीर की बोल्डनेस ने सबको किया हैरान
शमा सिकंदर अपने काम से ज्यादा अपनी हॉटनेस की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं।
विस्तार
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री शमा सिकंदर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने काम से ज्यादा अपनी हॉटनेस की वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाली शमा आए दिन अपनी तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड करती रहती हैं। अभिनेत्री की पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर आग लगाने काम करती हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक उनके हर लेटेस्ट पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। ऐसे में अब शमा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में शमा का अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया है।
शमा सिकंदर की हाल में इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीर में शमा ने पिंक कलर की बहुत ही ज्यादा शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनकी बोल्डनेस देख सबकी आंखें खुली की खुली रह गई हैं। तस्वीर देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जैसे ही शमा कैमरे के सामने पोज देने के लिए खड़ी होती हैं, वैसे की अचानक से उनकी ड्रेस तेज हवा के चलते उड़ जाती है। लेकिन इतने में ही उनका यह ऊप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो जाता है।
बोल्डनेस के लिए जानी जाने वाली शमा तस्वीर में अपनी ड्रेस को उड़ने से बचाने की कोशिश में लगी हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए शमा ने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल किया है। अपने पोस्ट को साझा कर अभिनेत्री ने लिखा, 'अपनी खुद की धुन पर डांस करना चाहिए।'
शमा सिकंदर के इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और अभी तक इस पोस्ट पर 20 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'वाह वाह मस्त मस्त।' दूसरे ने लिखा,'बहुत सुंदर।' तो वहीं ने शमा का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'पकड़ कर रखो।'