फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shakti Kapoor Share Social Media Post Reacts On His Death Rumours

अपने निधन की अफवाह पर आग-बबूला हुए शक्ति कपूर, सोशल मीडिया पर किया रिएक्ट; बोले- ‘मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं’

Fri, 08 May 2026 08:22 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 08 May 2026 08:22 AM IST
सार

Shakti Kapoor Reacts To His Death Rumours: शक्ति कपूर काफी दिनों से लाइमलाइट में नहीं हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं है। इसी बीच उनके निधन की अफवाहें उड़ने लगीं। इस पर अब अभिनेता ने रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन
Shakti Kapoor Share Social Media Post Reacts On His Death Rumours
शक्ति कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shaktikapoor

विस्तार

शक्ति कपूर ने गुरुवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट की। एक वीडियो एक्टर ने शेयर किया, जिसमें वह अपना हेल्थ अपडेट बता रहे हैं। साथ ही अपने निधन की अफवाहों पर भी रिएक्ट कर रहे हैं। साथ ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की बात भी वह कह रहे हैं। 

विज्ञापन


शक्ति कपूर ने अपने स्वस्थ होने की जानकारी दी 
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में शक्ति कपूर कहते हैं, ‘सभी को नमस्ते। मेरे निधन की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इन खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।’ इस वीडियो क्लिप में शक्ति हेल्दी नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor)


साल के शुरुआत में अस्पताल में दिखे थे शक्ति कपूर
शक्ति कपूर की तबीयत को लेकर अफवाहों का सिलसिला इस साल के शुरुआत में शुरू हुआ। वह अपने बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ अस्पताल में दिखे थे। उस वक्त पैपराजी को देखकर श्रद्धा कपूर भड़क गई थीं। तभी से फैंस को लगा कि शक्ति कपूर की तबीयत खराब है। 

Shakti Kapoor Share Social Media Post Reacts On His Death Rumours
अभिनेता शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

ये खबर भी पढ़ें: 50 करोड़ पार ‘राजा शिवाजी’, एक हफ्ते में ‘एक दिन’ हुई पस्त; जानें ‘भूत बंगला’ और बाकी फिल्मों की कमाई 

शक्ति कपूर करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
अपने अब तक करियर में शक्ति कपूर ने 700 से अधिक फिल्में की है। साल 2025 में वह अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आए। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में भी उन्होंने एक दमदार किरदार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed