Shaitaan: इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की 'शैतान', अभिनेता ने साझा किया फिल्म का पहला पोस्टर
अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अजय देवगन ये फिल्म मार्च में लेकर आ रहे हैं।
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'शैतान' की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। अजय ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया है। इसी के साथ रिलीज डेट भी बताई है। ये फिल्म आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अजय देवगन के अलावा फिल्म में आर. माधवन और ज्योतिका भी अहम भूमिका में हैं।
विकास बहल करेंगे निर्देशन
यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। फिल्म 'शैतान' को दरअसल 'वश' नाम की गुजराती फिल्म का हिंदी रीमेक बताया जा रहा है। अजय देवगन और माधवन की यह फिल्म 'शैतान' नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी विकास बहल ने संभाली है।
Kirti Sanon: शाहिद कपूर ने बताया कृति सेनन के नाम का सही उच्चारण, मंच पर दिखा अभिनेता का मजाकिया अंदाज
पहली बार साथ नजर आएंगे आर.माधवन और अजय
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। उन्होंने लिखा है, 'आपकी लिए 'शैतान' आ रही है। आठ मार्च 2024 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और आर. माधवन पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।
Teja Sajja: 'हनुमान' की शूटिंग के दौरान एक आंख खोने वाले थे तेजा सज्जा, इस हादसे के बाद अभिनेता ने कराई सर्जरी
यूजर्स ने दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
अभिनेता अजय देवगन बीते वर्ष फिल्म 'भोला' में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेअसर साबित हुई। फिलहाल इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 'शैतान' के अलावा अजय 'सिंघम अगेन', 'रेड 2' और 'मैदान' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। अजय देवगन की 'शैतान' का फर्स्ट लुक पोस्टर देख यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब अजय देवगन डराएंगे।' एक अन्य यूजर ने पूछा, 'ये डरावनी फिल्म है?'
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की कहानी का नहीं कोई अंत, फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं रश्मिका मंदाना