फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukkh khan and rajkumar hirani dunki teaser out on diwali 2023 Taapsee Pannu film

Dunki Teaser: 'जवान' के बज के बीच शाहरुख की 'डंकी' पर आया अपडेट, दिवाली पर फैंस को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Wed, 23 Aug 2023 04:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Aug 2023 04:09 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के अनुसार 'डंकी' के मेकर्स जल्द ही इसका टीजर लेकर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के मौके पर शाहरुख खान बड़ा धमाका करेंगे।

विज्ञापन
shahrukkh khan and rajkumar hirani dunki teaser out on diwali 2023 Taapsee Pannu film
डंकी - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख का साथ दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ दर्शकों को अभिनेता की आने वाली फिल्म डंकी का भी बेसब्री से इंतजार है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
विज्ञापन


कब रिलीज होगा ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'डंकी' के मेकर्स जल्द ही इसका टीजर लेकर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के मौके पर शाहरुख खान बड़ा धमाका करेंगे। सभी को दिवाली का गिफ्ट देते हुए मेकर्स 'डंकी' का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दिवाली का मौका जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे फैंस का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म उनका मास्टरपीस माना जा रहा है।  हालांकि, मेकर्स या किंग खान की तरफ से अब तक किसी भी तरह की कन्फर्मेशन नहीं दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Haddi Trailer: 'मैं औरत थी..मैं औरत हूं..औरत रहूंगी...', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हड्डी का धांसू ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में रिलीज होगी डंकी
डंकी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन शाहरुख खान ने इसे उन लोगों की कहानी बताया है, जो विदेश में गलत तरीके से जाकर फंस जाते हैं और फिर घर वापस आना चाहते हैं। इस फिल्म में तापसी पन्नू भी हैं। वह पहली बार किसी फिल्म में शाहरुख की हीरोइन के रूप में नजर आएंगी। डंकी दिसंबर में रिलीज होने वाली है। बता दें कि शाहरुख खान की पठान सफल फिल्मों से रही है और सितंबर में आ रही जवान के बारे में भी यही माना जा रहा है कि वह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ेगी। ऐसे में शाहरुख खान की तरफ से प्रशंसकों के लिए डंकी का टीजर दिवाली पर बड़ा तोहफा हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed