Shahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा... होली पर 'पठान' ने फैंस को सिर-आंखों पर बैठाया, लिख दी दिल की बात
शाहरुख खान बॉलीवुड की वह हस्ती हैं, जिसके दीवाने देश में ही नहीं विदेश में भी फैले हैं। ऐसे में पिछले चार साल से अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे लोगों ने किंग खान की फिल्म 'पठान' को खुले दिल से प्यार दिया।
विस्तार
'पठान' रुकने का नाम नहीं ले रही है। शाहरुख खान की फिल्म का सिनेमाघरों में अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'पठान' से किंग खान ने पूरे चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की और पूरी दुनिया में छा गए। जहां शाहरुख ने पठान में मुख्य भूमिका में थे, वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई दिए थे। 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' अब तक टिकट खिड़की पर टिकी हुई है और इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर हिट भी बन गई है। ऐसे में दुनियाभर में फैले फैंस से मिले प्यार के लिए किंग खान ने धन्यवाद कहा है।
शाहरुख खान बॉलीवुड की वह हस्ती हैं, जिसके दीवाने देश में ही नहीं विदेश में भी फैले हैं। ऐसे में पिछले चार साल से अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे लोगों ने किंग खान की फिल्म 'पठान' को खुले दिल से प्यार दिया। फैंस ने शाहरुख की फिल्म को इतना प्यार दिया कि इसने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड्स चकनाचूर करते हुए नए आयाम स्थापित किए। ऐसे में 'पठान' को मिली अपार सफलता के बाद शाहरुख खान ने आज यानी होली के मौके पर अपने प्यारे फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए एक नोट साझा किया है।
Tunisha Sharma Case: शीजान की जमानत पर तुनिशा के चाचा ने कसा तंज, बोले- लग रहा है जैसे जंग जीतकर लौटा
बादशाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नोट साझा करते वक्त 'पठान' की भारी सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। अभिनेता ने लिखा, 'इसका उद्देश्य बिजनेस नहीं है ... यह पूरी तरह से पर्सनल है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनका मनोरंजन करना हमारा व्यवसाय है और अगर हम इसे पर्सनली नहीं लेते हैं... तो यह कभी कमाल नहीं दिखाएगा। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने पठान को प्यार दिया और जिन्होंने फिल्म में काम किया और साबित किया कि मेहनत लगन और भरोसा अभी जिंदा है। जय हिंद।'
“ITS NOT THE BUSINESS….ITS STRICTLY PERSONAL”. Making ppl smile & entertaining them is our business & if we don’t take it personally….it will never fly. Thanks to all who gave Pathaan love & all who worked on the film & proved ki mehnat lagan aur bharosa abhi Zinda Hai.Jai Hind
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 8, 2023
शाहरुख खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, 'आपको हमेशा से पता है कि सही चीजें कैसे कहनी होती हैं।' वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख और उनके परिवार को होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगली बार नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ एटली की 'जवान' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद, किंग खान के पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
Karan Johar: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का कश्मीर शेड्यूल हुआ पूरा, करण जौहर ने खास अंदाज में दी जानकारी