Shahrukh Khan: शाहरुख ने 60 साल की कैंसर पीड़ित फैन की अंतिम इच्छा की पूरी, वीडियो कॉल पर 40 मिनट की बात
पिछले दिनों एक खबर आई थी जिसमें कहा जा रहा था कि कैंसर से जूझ रहीं 60 साल की उनकी फैन शिवानी की आखिरी इच्छा है कि उनसे मिलें और वो उन्हें अपने हाथ का बना खाना खिलाएं। आखिरकार शाहरुख ने अपनी इस फैन की मुराद पूरी की है और करीब 40 मिनट तक बातें की हैं
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि उन्हें किंग ऑफ हार्ट्स क्यों कहा जाता है। एक उम्दा कलाकार होने के साथ ही किंग खान नेक इंसान भी हैं। वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। उनके व्यवहार में साफ झलकता है कि उन्हें दूसरों की फिक्र है। कैंसर पीड़ित महिला की इच्छा पूरी कर शाहरूख खान ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।
हाल ही में 60 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला ने मरने से पहले शाहरुख से मिलने की इच्छा जताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान ने इस बुजुर्ग महिला से वीडियो कॉल पर बात की है। उसने फाइनेंशियली हेल्प करने और उसकी बेटी की शादी में भी आने का वादा किया है। यहां तक की ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने महिला को कहा है कि वो कोलकाता में उसके घर पर मछली खाने आएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में शाहरुख, बुजुर्ग महिला शिवानी और उनकी बेटी के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक पोस्ट शाहरुख खान के फैन पेज पर शेयर किया गया है। पोस्ट के अनुसार, शाहरुख ने महिला के साथ लगभग 40 मिनट तक बातचीत की और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के अलावा, उसके लिए एक दुआ भी मांगी।
Remember Shivani that 60yrs Old Last Stage Cancer Patient from Kolkata Her Last Wish Was to Meet @iamsrk Sir?
— SRKian Faizy ( FAN ) (@SrkianFaizy9955) May 23, 2023
Her Wish Got Fulfilled Last Night, Today SRK Sir Called her Talked almost 30 Minutes, He is The Humblest Star on Earth for a Reason,
1/4 pic.twitter.com/gWSSgQpzv4
बता दें कि नॉर्थ 24 परगना की रहने वाली शिवांगी खरदाह कैंसर की लास्ट स्टेज पर हैं। इस बीच उन्होंने शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उनकी शाहरुख के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में आई शाहरुख की फिल्म पठान को देखने के लिए वह थियेटर तक जा पहुंची थीं।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने सुनाए डेविड धवन और अपनी यारी के किस्से, बोले- 40 साल नई है हमारी दोस्ती