Tiger 3: शुरू हो गई सलमान-शाहरुख के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग, महज सात दिनों के लिए खर्च होंगे इतने करोड़
खबरों के अनुसार सलमान खान भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए हैं। फिल्म से जुड़े इस स्पेशल सीन के लिए मुंबई के मड आईलैंड पर फिल्म का सेट लगाया गया है। फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर टाइट सिक्योरिटी तैनात की गई है।
विस्तार
फैंस ने जब से सिद्धार्थ आनंद की पठान में शाहरुख-सलमान का पावर-पैक कैमियो देखा है, तब से वह खुशी से झूम रहे हैं। दोनों खान को एक साथ देखना फैंस के लिए हमेशा एक विजुअल ट्रीट होता है। अब एकबार फिर से प्रशंसकों के लिए खुशशबरी है। बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार्स ने टाइगर 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। खबर है कि बीते दिन मुंबई के मड आईलैंड पर शाहरुख ने शूटिंग के लिए सलमान को ज्वाइन किया और एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की है।
टाइट है सुरक्षा व्यवस्था
खबरों के अनुसार सलमान खान भी इस फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए हैं। फिल्म से जुड़े इस स्पेशल सीन के लिए मुंबई के मड आईलैंड पर फिल्म का सेट लगाया गया है। फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर टाइट सिक्योरिटी तैनात की गई है, जिससे मूवी से जुड़ा कोई भी सीन या फोटो लीक न हो जाए। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शूटिंग सात दिनों तक चलेगी। इस सीक्वेंस के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- Alia bhatt: 'जी ले जरा' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं आलिया, बोलीं- बॉलीवुड को नया कॉन्सेप्ट देगी यह फिल्म
हवा में होंगी कलाबाजियां
खबरों के अनुसार दोनों आइकॉनिक स्टार्स 'टाइगर 3' के लिए बड़ा एक्शन सीन करने वाले हैं, जिसमें हवा में कलाबाजियां होंगी। आदित्य चोपड़ा इस सीक्वेंस को बड़े लेवल तक ले जाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सेट बनाने के लिए 35 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि इस सीन को स्क्रीन पर अच्छे से दिखाया जा सके।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान टाइगर 3 के अलावा टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की बात करें तो वह जवान, डंकी के अलावा टाइगर वर्सेज पठान में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।