फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahrukh beaten to Aamir-Salman

लो आखिर शाहरुख़ ने आमिर-सलमान को पछाड़ ही दिया

Tue, 31 Mar 2015 05:08 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh beaten to Aamir-Salman

हिन्दी सिनेमा के तीनों ख़ानों में नंबर एक कौन हैं। इसे लेकर हमेशा रस्साकशी चलती रहती है। बॉक्स ऑफ़िस, एडवर्टिज़मेंट हो या सोशल मीडिया तीनों ख़ान की टक्कर हो ही जाती है।

विज्ञापन


ताज़ा मामला है ट्विटर का, जहाँ शाहरुख़ ख़ान के फ़ॉलोवरों की संख्या बाक़ी दोनों ख़ानों यानी सलमान ख़ान और आमिर ख़ान से ज़्यादा हो गई है। इस जीत को शाहरुख के फैन सभी सोशल प्लेटफार्म पर सेलीब्रेट कर रहे हैं।

विज्ञापन

शाहरुख ने का हैशटैग कर रहा ट्रेंड

Shahrukh beaten to Aamir-Salman

ट्विटर पर शाहरुख़ ख़ान के 12 मिलियन (एक करोड़ 20 लाख) फ़ॉलोवर हैं। वहीं सलमान ख़ान के 11.2 मिलियन (एक करोड़ 12 लाख) और आमिर ख़ान के 11.9 मिलिनय(एक करोड़ 19 लाख) फॉलोअर हैं।

शाहरुख़ के चाहने वाले इसे सेलिब्रेट भी कर रहे हैं। ट्विटर पर #SRK12Million हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। लेकिन शाहरुख ट्विटर पर एक फ़िल्मी सितारे से अभी भी पीछे हैं, वो हैं सुपरस्टार अमिताभ बच्चन।

शाहरुख ने ट्वीट की बेटे की तस्वीर

Shahrukh beaten to Aamir-Salman

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 14 मिलियन(एक करोड़ 40 लाख) फॉलोवर्स हैं। शाहरुख़ ट्विटर पर अपनी निजी ज़िन्दगी से जुड़ी खबरें पोस्ट करते हैं।

पिछले वर्ष ईद के मौक़े पर उन्होंने अपने तीसरे बेटे, अबराम की तस्वीर सबसे पहले ट्विटर पर ही पोस्ट की थी। अगर नेताओं की बात करें तो ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलोवर्स भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हैं। उन्हें ट्विटर पर 11.1 मिलियन (एक करोड़ 11 लाख) लोग फॉलो करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed