फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahnaz Gill told about the life after Bigg Boss

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने बताया बिग बॉस के बाद के बाद की जिंदगी का किया खुलासा, बोलीं- मैं बेस्ट थी बेस्ट हूं

Mon, 09 May 2022 01:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 09 May 2022 01:06 AM IST
सार

शहनाज कहती हैं कि उन्होंने ये सभी चीजें सिर्फ अपनी मेहनत से कमाई हैं। शहनाज आगे कहती हैं कि मेरे लिए कुछ भी आसान या समय से पहले नहीं आया है। 
 

विज्ञापन
Shahnaz Gill told about the life after Bigg Boss
शहनाज गिल - फोटो : instagram/shehnaazgill

विस्तार

शहनाज गिल पहली बार साल 2019 में रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आई थीं। उस दौरान उन्होंने खुद को 'पंजाब की कटरीना कैफ' बताया था। शो खत्म होने के बाद शहनाज के बहुत सारे फैन फॉलोइंग हो गए थे। शहनाज कहती हैं कि उन्होंने ये सभी चीजें सिर्फ अपनी मेहनत से कमाई हैं। शहनाज आगे कहती हैं कि मेरे लिए कुछ भी आसान या समय से पहले नहीं आया है। मेरा मानना है कि अगर कोई चीज आपके पास जल्दी आ जाती है तो वह जल्दी भी जाती है। उन्होंने कहा- मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं और मैं इसे जारी रखूंगी, क्योंकि मैं इस प्यार को और कमाना चाहती हूं।
विज्ञापन


ब्रह्मकुमारी में आई थीं नजर
हाल ही में शहनाज गिल गुरुग्राम, हरियाणा में ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। ये कार्यक्रम बच्चों के इम्पावरमेंट के लिए था। इस कार्यक्रम से शहनाज गिल के कई फोटो और वीडियो भी वायरल हुए हैं। इस दौरान उनको सम्मानित किया गया और उन्होंने इस दौरान पंजाबी गाने पर डांस भी किया। शहनाज को डांस करते हुए देख उनके फैंस काफी खुश नजर आए और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस के बाद कैसी है जिंदगी
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शहनाज गिल का जाना माना नाम है। बिग बॉस में आने के बाद से तो शहनाज घर-घर में मशहूर हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या बिग बॉस के बाद से उनके लिए चीजें बदली हैं तो उन्होंने कहा- मैं तब भी बेस्ट थी अब भी बेस्ट हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed