करीना-सोनाक्षी के लिए बदला शाहिद ने शादी का कार्यक्रम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए के रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को शाहिद कपूर शादी की पार्टी देंगे। जिसमे बॉलीवुड के लोग भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शाहिद और मीरा राजपूत आठ जुलाई को शादी को बंधन में बंधेगे।
शादी दिल्ली के छतरपुर में मीरा राजपूत के फार्म हाउस पर होगी। शादी मे सिर्फ शाहिद और मीरा के परिवार वाले और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे।
दिल्ली में शादी में आने वाले मेहमानों की संख्या चालीस के करीब मानी जा रही है। दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में सिर्फ शाकाहारी पकवान ही परोसे जाएंगे क्योंकि दोनो ही परिवार शाकाहारी हैं।
करीना और सोनाक्षी ने जताई थी शादी में आने की इच्छा
सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर शाहिद अगर उनको अपनी शादी में बुलाएंगे तो वो जरूर जाएंगी। हाल ही में करीना ने कहा है कि वो शाहिद की शादी को लेकर काफी खुश हैं और अगर शाहिद बुलाते है तो वो शादी में शामिल होंगी।
ऐसे में शाहिद का शादी के बाद बड़े स्तर पर रिसेप्शन का फैसला से लगता है कि शाहिद अपने बॉलीवुड के दोस्तों को नाराज नहीं करना चाहते हैं। तभी वो एक बड़ी पार्टी देकर सभी दोस्तों को खुश करना चाहते हैं। करीना और सोनाक्षी को शाहिद को शादी में बुलाते है या नहीं इसके लिए इंतजार करना होगा।