फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor’s Step father Rajesh Khattar on the guest list

शाहिद की शादी में शामिल होंगे उनके सौतेले पिता!

Fri, 19 Jun 2015 05:51 PM IST
Updated Fri, 19 Jun 2015 05:51 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor’s Step father Rajesh Khattar on the guest list

शाहिद के सौतेले पिता राजेश खट्टर हैं। शाहिद कपूर अपने सौतेले भाई यानि राजेश खट्टर के बेटे ईशान के बेहद करीब हैं। और इसलिए उन्होंने ईशान के पापा को भी शादी में बुलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सिर्फ राजेश खट्टर शाहिद की शादी में ही नहीं आने वाले हैं बल्कि डीएनए की खबर के मुताबिक राजेश शादी के कामकाज में भी शाहिद का पूरा हाथ बंटा रहे हैं। हालांकि राजेश फिलहाल शाहिद की मां नीलिमा अजीम के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन


ईशान और शाहिद की मां एक ही है। दोनो नीलिमा अजीम के बेटे हैं। लेकिन शाहिद के पिता पंकज कपूर हैं जबकि ईशान के पिता राजेश खट्टर हैं।

कुछ यूं है, शाहिद, ईशान, राजेश और नीलिमा का रिश्ता

Shahid Kapoor’s Step father Rajesh Khattar on the guest list

पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे अभिनेता शाहिद हैं। पंकज कपूर से अलग होने पर नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की जिनसे उनका बेटा ईशान है। राजेश फिलहाल वंदना सजनानी के पति हैं।

वंदना सजनानी हाल ही में फिल्म 'दिल धड़कने दो' में नजर आईं थी। शादी की तैयारियों में राजेश खट्टर के शामिल होने की बात वंदना ने भी कही है उनका कहना है कि राजेश इन सभी चीजों में शामिल हैं।

वंदना का कहना है कि वो शाहिद के संपर्क में हैं और दोनों चीजों को मिलकर तय कर रहे हैं। ये परिवार के लिए एक बड़ा दिन है और अगर हम देश में होंगे और काम के लिए विदेश जाना नहीं होगा तो हम नए जोड़े को आशीर्वाद देने जरूर जाएंगे।

राजेश की पत्नी बोली, कभी-कभी होती है शाहिद से बात

Shahid Kapoor’s Step father Rajesh Khattar on the guest list

2003 में जब राजेश और नीलिमा का बेटा ईशान सिर्फ सात साल का था तो राजेश वंदना के साथ रिश्ते में आ गए। वंदना सजनानी भी शाहिद की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं उनका कहना है कि शाहिद एक बहुत अच्छा लड़का है। वो मजाक भी बहुत करता है।

हालांकि वंदना कहती हैं कि मेरी शाहिद बहुत ज्यादा मुलाकात नहीं हो पाती क्योंकि वो बहुत सफर करता है लेकिन कभी-कभी हमारी फोन पर बात होती है। मैंने उसके अंदर बदलाव देखा है। वो जिम्मेदार और अच्छे स्वभाव का है।

अभिनेता शाहिद कपूर दिल्ली की मीरा राजपूत से 8 जुलाई को दिल्ली में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई पक्की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed