फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor and Kriti Sanon starrer Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya second song Akhiyaan Gulaab released

TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का 'अखियां गुलाब' गाना रिलीज, शाहिद-कृति की केमिस्ट्री ने किया मंत्रमुग्ध

Wed, 24 Jan 2024 12:24 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 24 Jan 2024 12:24 PM IST
सार

आज बुधवार को मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना 'अखियां गुलाब' रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Shahid Kapoor and Kriti Sanon starrer Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya second song Akhiyaan Gulaab released
शाहिद कपूर और कृति सेनन - फोटो : social media

विस्तार

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर, पोस्टर और गाना बेहद पसंद आया था। वहीं, शाहिद कपूर और कृति सेनन   की सिजलिंग केमेस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में आज बुधवार को मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा गाना 'अखियां गुलाब' रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन


लिप-लॉक करते नजर आए शाहिद-कृति
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के निर्माताओं ने आज बुधवार को इस फिल्म का दूसरा गाना जारी कर दिया है। इस नए गाने में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फ्रेश जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। दूसरे गाने का नाम 'अखियां गुलाब' है, जिसमें शाहिद-कृति समुद्र के किनारे पार्टी में जबर्दस्त डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के आखिरी में दोनों लिप-लॉक करते दिखाई दिए। इस गाने को मित्राज के जरिए लिखा और गाया गया है। वहीं, इस रोमांटिक ट्रैक को विजय गांगुली ने कोरियोग्राफी किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का 'अखियां गुलाब' गाना रिलीज, शाहिद-कृति की केमिस्ट्री ने किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


ये स्टार्स आएंगे नजर 
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया: एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में कृति सेनन एक रोबोट के किरदार में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कहानी एक रोबोट की प्रेम कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के आलावा अभिनेता धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह लव स्टोरी फिल्म वैलेंटाइन के मौके पर थिएटर में आएगी। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाया गया है। इस फिल्म की कहानी, संवाद और निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। वहीं, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि फिल्म अपने निर्माण के दौरान से ही चर्चा में हैं, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर यह फिल्म खूब धमाल मचाएगी।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने साइन की 'द ब्लफ'! जून से शुरू होगी इस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed