फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid got engaged to a girl of Delhi

बॉलीवुड में उड़ी खबर, शाहिद ने कर ली दिल्ली की लड़की से सगाई

Sat, 21 Mar 2015 01:05 PM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
Shahid got engaged to a girl of Delhi

खबर है कि बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने दिल्ली की मीरा राजपूत से गुपचुप सगाई कर ली है। खबर यह भी है कि मीरा पिछले कुछ दिनों से मुंबई में ही हैं और शाहिद उन्हें मीडिया से बचाते फिर रहे हैं।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो शाहिद के पिता पंकज कपूर हाल ही में दिल्ली स्थित छतरपुर फार्महाउस पर मीरा के परिवार से मिलने गए थे। सूत्र बताते हैं कि मीरा और शाहिद की मुलाकात एक आध्यात्मिक गुरु के जरिए हुई थी। दोनों एक दूसरे के करीब के इतने करीब आ गए कि मीरा की बड़ी बहन के मां बनने पर शाहिद बधाई देने उनके घर भी गए थे।

विज्ञापन

मीडिया से बचाते फिर रहे शाहिद कपूर

Shahid got engaged to a girl of Delhi

बॉलीवुड के सूत्रों की माने तो इस बात के भी संकेत हैं कि शाहिद मीरा को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द ही शादी की प्लानिंग कर रहे है। शाहिद अपने इस रिश्ते को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि 'कॉफी विद करन' के लास्ट सीजन में शाहिद ने इस बात का खुलासा किया था कि वे ऐसी लड़की से शादी करना चाहते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से न हो। मतलब शाहिद ने भी शादी का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed