Photos: एक फ्रेम में दिखे एआर रहमान, अमीन और किंग खान, फैंस को आई 'दिल से रे' की याद
अभिनेता शाहरुख खान और ए आर रहमान दोनों ही सिनेमाजगत के दिग्गज हैं। संगीतकार ने अपने इंस्टग्राम से लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसको देखने के बाद फैंस खूब प्यार बरसाते दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी दुनिया के लेजेंड्स जब साथ दिखाई देते हैं, तो अपने चहेते सितारों को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अब लेटेस्ट पोस्ट अभिनेता शाहरुख खान और संगीतकार ए आर रहमान और उनके बेटे अमीन एक ही फ्रेम में मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को एआर रहमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया है।
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
ए आर रहमान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि जहां किंग खान व्हाइट शर्ट और ब्लैक फॉर्मल पैंट में हैं, वहीं एआर रहमान ने डार्क हरे रंग का कुर्ता और उनके बेटे अमीन ने नेवी ब्लू कलर कुर्ता पहना हुआ है। जानकारी के मुताबिक तीनों की मुलाकात अभिनेत्री नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन की शादी में हुई है। ये तस्वीरें वहीं पर क्लिक की गई है। फिलहाल फैंस उनकी पोस्ट पर एक के बाद एक प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।
फैंस बोले 'दिल से रे'
एआर रहमान, अमीन और शाहरुख खान को एक साथ देखकर लोगों की 'दिल से रे गाने' से जुड़ी की यादें ताजा हो गई हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, एलेक्सा प्ले दिल से रे। वहीं दूसरे ने लिखा, दिल से रे, भारतीय संगीत इंडस्ट्री शिखर पर है। इसी तरह एक ने और प्रशंसक ने कमेंट किया, 'तीन पसंदीदा लोग, ठीक है एक ऐसा गाना चाहिए, जिसमें अमीन की आवाज हो एआर रहमान का संगीत हो और एसआरके (शाहरुख खान) हीरो हों।' अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। बात करें गाने की तो मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिल से' साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिकाओं में थे और ए आर रहमान ने फिल्म में संगीत दिया था। इस फिल्म के गाने 'दिल से रे' को आज भी पसंद किया जाता है।