फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Mourns The Death of Piyush Pandey

‘तुम्हारी बहुत याद आएगी’ पीयूष पांडे के निधन पर शाहरुख खान ने जताया शोक, अमिताभ बच्चन ने भी जाहिर किया दुख

Fri, 24 Oct 2025 08:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 24 Oct 2025 08:18 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Tribute To Piyush Pandey: विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई सेलेब्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं। शाहरुख खान भी पीयूष के निधन पर दुखी हैं। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Mourns The Death of Piyush Pandey
शाहरुख खान, दिवंगत पीयूष पांडे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान ने अपने करियर में कई विज्ञापनों में काम किया। इसी दौरान उन्हें विज्ञापन गुरु पीयूष पांडे के साथ काम करने का मौका मिला। पीयूष के निधन की खबर सुनकर शाहरुख काफी दुखी हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी है। 

विज्ञापन


पीयूष संग काम करने के अनुभव को किया साझा 
शाहरुख खान ने अपनी एक्स (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, ‘पीयूष पांडे के साथ काम करना और उनके साथ रहना हमेशा सहज और मजेदार लगता था। उनके बनाए एड का हिस्सा बनना सम्मान की बात थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा को इतनी सहजता से पेश किया और भारत के विज्ञापन उद्योग में क्रांति ला दी। मेरे दोस्त, शांति से आराम करो। तुम्हारी बहुत याद आएगी।’   
विज्ञापन

 

 
ये खबर भी पढ़ें: 'हमारा बजाज' से लेकर 'फेविकोल के जोड़' तक, पीयूष पांडे ने यूं बदला एड जगत का चेहरा; अमिताभ तक थे इनके कायल


अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में पीयूष को किया याद 
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में पीयूष पांडे को याद किया। वह लिखते हैं, ‘एक रचनात्मक प्रतिभा, एक मिलनसार मित्र और मार्गदर्शक हमें छोड़कर चले गए। हमारे दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। पीयूष पांडे का आज सुबह निधन हो गया। उनके द्वारा छोड़ी गई रचनात्मक कृतियां उनकी असीम रचनात्मकता का शाश्वत प्रतीक रहेंगी। स्तब्ध ! निशब्द हूं।’   



इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया शोक 
पीयूष पांडे के निधन पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और टीवी अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक जाहिर किया। इला अरुण भी पीयूष के निधन पर काफी दुखी हैं। सभी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख साझा किया। साथ ही पीयूष के साथ काम करने के एक्सपीरियंस पर भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed