फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi talks about rivalry with Smita Patil says she regrets making uncharitable comments about actress

Shabana Azmi: शबाना ने स्मिता पाटिल के साथ लड़ाई का किया खुलासा, कहा- उनके खिलाफ कठोर टिप्पणी करने का है पछतावा

Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 16 Apr 2023 09:32 PM IST
सार

शबाना आजमी ने स्मिता पाटिल के साथ अपनी स्टारडम की जंग को स्वीकार किया और कहा कि वह दिवंगत अभिनेत्री को अपना प्रतिद्वंदी मानती थीं।

विज्ञापन
Shabana Azmi talks about rivalry with Smita Patil says she regrets making uncharitable comments about actress
स्मिता पाटिल, शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने साल 1982 में आई फिल्म 'अर्थ' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। इस फिल्म में शबाना के साथ स्मिता पाटिल ने भी काम किया था। उस समय वह दोनों फिल्म उद्योग की दिग्गज अभिनेत्रियां थीं, जो तुरंत ही एक दूसरे के खिलाफ खड़ी हो गईं यानी कि इंडस्ट्री में दोनों के बीच स्टारडम की जंग शुरू हो गई थी। अब शबाना ने स्मिता के साथ अपनी प्रतिद्वंदिता के बारे में बात की है।

विज्ञापन

स्मिता को प्रतिद्वंदी मानती थीं शबाना
दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू में शबाना आजमी ने यह स्वीकार किया कि स्मिता पाटिल के साथ उनकी लड़ाई की खबरें पूरी तरह से काल्पनिक नहीं थीं। असल में वह स्मिता को अपना एक प्रतिद्वंदी मानती थीं। साथ ही, शबाना ने यह भी कहा कि उन्हें अपने करियर के चरम के दौरान दिवंगत अभिनेत्री के बारे में कुछ अशोभनीय टिप्पणियां करने का पछतावा आज तक है।

Krrish 4: सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना को इस बात का अफसोस
शबाना आजमी ने कहा कि यह सच है कि स्मिता और मैंने एक दूसरे के साथ प्रतिद्वंद्वियों की तरह व्यवहार किया, लेकिन मीडिया ने भी हमें चढ़ा दिया, थोड़ा सा तड़का और मिर्च मसाला लगाकर उसे और बढ़ा दिया। हमारे बीच की लड़ाई काल्पनिक नहीं थी। इसके कुछ आधार थे। मुझे लगता है कि मैंने उनके बारे में कुछ कठोर बातें कही थीं, जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थी। इसका मुझे अफसोस है, लेकिन मेरे लिए यह बहुत अच्छी बात है कि स्मिता पाटिल के माता-पिता उनकी बहनों और अब उनके बेटे प्रतीक पाटिल के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध है।

John Abraham: जॉन अब्राहम ने ठुकराई फिल्म 'आवारा पागल दीवाना-2'! वजह कर देगी हैरान

विज्ञापन

ऐसे शुरू हुई जंग
दरअसल, शबाना आजमी और स्मिता पाटिल के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता की जंग फिल्म 'अर्थ' से ही शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने बताया था कि शबाना और स्मिता अर्थ फिल्म में एक ही किरदार निभाना चाहती थीं। फिल्म में शबाना ने जहां कुलभूषण खरबंदा की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं, स्मिता में उनकी प्रेमिका का किरदार निभाया था।

Alia Bhatt: बेटी राहा संग समय बिता रही हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed