Alia Bhatt: बेटी राहा संग समय बिता रही हैं आलिया भट्ट, एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। इसमें बेबी बी काइंड, समडे एंड ऑल अबाउट लव न्यू विजन जैसी किताबों की एक तस्वीर साझा की है।
विस्तार
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। बीते साल एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में स्वागत किया था। एक्ट्रेस अपनी बेटी के संबंध में भी सोशल मीडिया पर काफी कुछ साझा करती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने अपना रविवार बेटी राहा को डेडिकेट किया है।
एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीर
दरअसल, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की है, जिसमें उन्होंने एक तस्वीर साझा की है। इसमें बेबी बी काइंड, समडे एंड ऑल अबाउट लव न्यू विजन जैसी किताबों की एक तस्वीर साझा की है। इन तीनें में से दो बच्चों की किताबें हैं और इस दिन को आलिया अपनी बेटी राहा के साथ बिता रही हैं। एक्ट्रेस नवजात बच्चों की किताबें पढ़ कर अपने आप को व्यस्त रख रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी पहली सालगिरह सेलिब्रेट की है। बीते साल छह नवंबर को रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा का स्वागत किया था। वहीं, बीते दिनों करीना को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि उन्हें राहा के डायपर बदलते हैं, लेकिन वह उसे डकार दिलवाने में माहिर हैं।
John Abraham: जॉन अब्राहम ने मारी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' को लात? वजह कर देगी हैरान
आलिया ने पूरी की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग
रणबीर फिलहाल संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं, आलिया ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। साथ ही एक्ट्रेस मेट गाला में अपनी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के लिए डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
Pooja Hegde: 'हर सवाल का जवाब नहीं दे सकती', खुद को लेकर उड़ रही अफवाहों पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी