फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Senior Bengali Actor Soumitra Chatterjee Tested Positive For Covid 19

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Oct 2020 03:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 07 Oct 2020 03:50 AM IST
सार

वरिष्ठ बंगाली अभिनेता हुए कोरोना पॉजिटिव।
बेलव्यू अस्पताल में भर्ती हैं सौमित्र चटर्जी।

विज्ञापन
Senior Bengali Actor Soumitra Chatterjee Tested Positive For Covid 19
सौमित्र चटर्जी - फोटो : Twitter: @iamrajchoco

विस्तार

कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे ज्यादा इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर देखा जा रहा है। बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडियन और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी इस संक्रमण का खासा असर देखा जा रहा है। हाल ही में वरिष्ठ बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी भी इस वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि चटर्जी को राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


85 वर्षीय बांग्ला फिल्मों के अभिनेता सौमित्र चटर्जी को कोलकाता के मिंटो पार्क स्थित बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने अपने फैमिली फिजिशियन की सलाह पर कोविड टेस्ट करवाया था। उनकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्हें जनरल वॉर्ड में रखा गया है। उनकी चिकित्सा के लिए अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ अरिंदम सरकार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठन किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि सौमित्र चटर्जी की गिनती बंगाल के सबसे बड़े अभिनेताओं में होती है। उन्होंने ऑस्कर विजेता फिल्मकार सत्यजीत रे के साथ 14 फिल्में की हैं। सौमित्र चटर्जी ने 1955 में सत्यजीत रे की फिल्म 'अपूर संसार' से ही फिल्मों में कदम रखा था। सौमित्र चटर्जी को फिल्मों में उनके अमूल्य योगदान के लिए 2012 में दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

पढ़ें: कोरोना की चपेट में आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed