फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satyaprem Ki Katha Actor Kartik Aaryan expresses his love for Shehzada says it is a special film

Kartik Aaryan: 'शहजादा' की तारीफ करते नजर आए कार्तिक आर्यन, बोले- खास है यह फिल्म

Thu, 04 May 2023 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 May 2023 03:26 PM IST
सार

बता दें कि शहजादा 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 14 अप्रैल 2023 को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। 

विज्ञापन
Satyaprem Ki Katha Actor Kartik Aaryan expresses his love for Shehzada says it is a special film
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

विस्तार

इस साल फरवरी में रिलीज हुई अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही। मगर, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म कमाल कर रही है। डिजिटल रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। करीब तीन सप्ताह से 'शहजादा' गैर-अंग्रेजी फिल्मों में टॉप 10 लिस्ट में कब्जा जमाए हुए है। इससे कार्तिक भी बेहद खुश हैं और हाल ही में इसकी तारीफ करते नजर आए। 

विज्ञापन


इस दिन हुई थी रिलीज
बता दें कि शहजादा 17 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं 14 अप्रैल 2023 को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म की ओटीटी सक्सेस पर कार्तिक आर्यन ने कहा, 'शहजादा एक स्पेशल फिल्म है और मुझे खुशी है कि ओटीटी पर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह देखकर वाकई अच्छा लग रहा है कि दुनियाभर के दर्शक 'शहजादा' को देख रहे हैं और इस फिल्म को वह प्यार नसीब हो रहा है, जिसकी यह हकदार है।'
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर के मोबाइल वॉलपेपर पर सेट है किसकी तस्वीर? जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में हैं ये सितारे
कार्तिक आर्यन ने कहा कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को 20 दिन से अधिक समय होने के बाद भी यह वर्ल्डवाइड ट्रेंड कर रही है। फिल्म को मिल रही इस शानदार प्रतिक्रिया को देख अभिभूत हूं। बता दें कि रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'शहजादा' में कार्तिक के अलावा कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
Jawan: शाहरुख के साथ गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं नयनतारा? 'जवान' के गाने को फराह कर रहीं कोरियोग्राफ

इस फिल्म में आएंगे नजर
'शहजादा' अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का रीमेक है। इस फिल्म ने दक्षिण भारत में जबर्दस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन हूबहू कॉपी होने की वजह से शहजादा को दर्शकों ने थिएटर्स में रिजेक्ट कर दिया। कार्तिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा भी अहम रोल में हैं।
Javed Akhtar: 'लखनऊ से हूं वहां तू नहीं आप कहते हैं', कंगना के आरोपों पर बोले जावेद अख्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed