फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   satish kaushik passed away kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan akshay celebs pays tribute to actor

Satish Kaushik Death:'आपकी कमी हमेशा खलेगी', कंगना से रितेश देशमुख तक सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुई इंडस्ट्री

Thu, 09 Mar 2023 08:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 09 Mar 2023 08:42 AM IST
सार

अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छाई है। हर कोई उनको अपने तरीके से  श्रद्धांजलि दे रहा है और याद कर रहा है। 

विज्ञापन
satish kaushik passed away kangana ranaut anupam kher amitabh bachchan akshay celebs pays tribute to actor
सतीश कौशिक, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज यानि गुरुवार की सुबह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का निधन हो गया। अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाने वाले शख्स का इस तरीके से दुनिया से रुखसत हो जाना हर किसी को खल रहा है। बता दें कि एक दिन पहले दिल्ली में जमकर होली सेलिब्रेशन के दौरान अभिनेता को बेचैनी महसूस हुई थी। इसके बाद उनको गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तमाम कोशिश की, लेकिन उनकी सांसें थम गईं। अभिनेता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छाई है। हर कोई उनको अपने तरीके से  श्रद्धांजलि दे रहा है और याद कर रहा है। 

विज्ञापन

अभिनेता के निधन की जानकारी सबसे पहले अनुपम खेर ने दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति! 


 


इसे भी पढ़ें- Satish Kaushik Death: परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए सतीश कौशिक, तीन दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम खेर के अलावा कंगना रणौत ने भी लिखा, आज मेरी सुबह इस भयानक खबर के साथ हुई। वह मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर थे, एक बहुत ही सफल अभिनेता और निर्देशक थे। सतीश कौशिक जी व्यक्तिगत रूप से भी बहुत दयालु और सच्चे इंसान थे, मुझे उनको इमरजेंसी में निर्देशित करना बहुत पसंद था। उनकी कमी खलेगी, ओम शांति।

विज्ञापन

वहीं रितेश देशमुख ने लिखा, विश्वास नहीं होता कि आप चले गए। आपकी हंसी अब भी मेरे कानों में गूंजती है। एक दयालु और उदार सह-अभिनेता होने के लिए धन्यवाद, एक शिक्षक होने के लिए धन्यवाद। आपको हमेशा याद किया जाएगा, आपकी विरासत हमारे दिलों में जीवित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed