Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने मौत से पहले जताई थी जीने की इच्छा, जानें क्या थे अभिनेता के आखिरी शब्द
सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने एक इंटरव्यू में सतीश के साथ हुए उस हादसे के बारे में खुलकर बात की और बताया कि सतीश की तबीयत किन वजहों से बिगड़ी और आखिरी समय में वह क्या कहना चाहते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहें। अभिनेता के निधन ने पूरे भारत को शोकग्रस्त कर दिया है। सतीश की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले अभिनेता जाते जाते सबकी आंखे नम कर के चले गए। 66 साल की उम्र कोई बहुत ज्यादा उम्र नहीं होती है। सतीश खुद भी अभी मरना नहीं चाहते थे बल्कि, खुशहाल जीवन जीना चाहते थे। हाल ही में, सतीश के मैनेजर ने उनके साथ अंतिम समय की यादें साझा की और बताया जाते जाते सतीश के आखिरी शब्द क्या थे।
संतोष रॉय ने बताया सतीश के आखिरी शब्द क्या थे
सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने एक इंटरव्यू में सतीश के साथ हुए उस हादसे के बारे में खुलकर बात की और बताया कि सतीश की तबीयत किन वजहों से बिगड़ी और आखिरी समय में वह क्या कहना चाहते थे। सतीश के मैनेजर ने बताया, ‘जैसे हमने कार चलाई और थोड़ा सा आगे बढ़े तो उनके सीने में दर्द बढ़ गया। उन्होंने हमें कहा कि गाड़ी को जल्दी अस्पताल ले चलो।’
Urvashi Dholakia: उर्वशी ढोलकिया की मां अस्पताल में भर्ती, 'कोमोलिका' के बेटे ने बताया नानी की सेहत का हाल
सतीश ने कहा मैं मरना नहीं चाहता हूं
उन्होंने आगे बताया कि सतीश ने उनके कंधे पर सिर रखा और कहा, ‘संतोष मैं मरना नहीं चाहता, मुझे बचा लो।’ होली का दिन था, जिस वजह से सड़कें खाली थीं। इसलिए गाड़ी आठ से दस मिनट में अस्पताल पहुंच गई, लेकिन तब तक सतीश बेसुध हो गए थे। यही नहीं, सतीश ने अपने मैनेजर से यह भी कहा था कि मुझे अपनी बेटी वंशिका के लिए जीना है। मुझे लगता है मैं नहीं बचूंगा। शशि और वंशिका का ख्याल रखना।
बेटी से थी खास बॉन्डिंग
आपको बता दें कि सतीश ने शशि कौशिक से शादी की थी। कुछ समय बाद दोनों एक बेटे के माता पिता बने थे, लेकिन दो साल की उम्र में ही उनके बेटे का निधन हो गया। इसके बाद सतीश और शशि ने साल 2011 में सेरोगेसी की मदद से फिर से पैरेंट्स बने थे। सतीश की अपनी बेटी वंशिका से काफी खास बॉन्डिंग थी। वह अपनी बेटी के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते रहते थे।