Photos:दोस्त के जन्मदिन पर सारा अली खान ने लिखी शायरी, बेस्ट फ्रेंड के साथ शेयर की फोटो
सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।आज उनकी दोस्त तान्या का जन्मदिन है। इस मौके पर सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को को शेयर करते हुए अपनी दोस्त को शायराना अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा अली खान इन दिनों अपने दोस्तों के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह मालदीव के खूबसूरत मौसम का जमकर आनंद ले रही हैं। वो मालदीव की खूबसूरत लोकेशन पर जमकर फोटोग्राफी भी कर रही हैं। इन फोटो को वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करती रहती हैं। इस समय सारा अली खान अपनी दोस्त तान्या घावरी के साथ मालदीव में समय बिता रही हैं। आज उनकी दोस्त तान्या का जन्मदिन है। इस मौके पर सारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को को शेयर करते हुए अपनी दोस्त को शायराना अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। सारा के इस अंदाज को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम अकाउंट पर सारा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 'आसमान की बुलंदियों पर नाम हो आपका। चांद की धरती पर मुकाम हो आपका। हम तो रहते हैं छोटी सी दुनिया में, पर ईश्वर करे सारा जहां हो आपका। आगे सारा लिखती हैं "मेरी प्यारी बेस्ट फ्रेंड को हैपिएस्ट बर्थडे"। मेरा और मेरा सहारा होने के लिए थैंक यू।
विज्ञापन विज्ञापन
फैन्स भी जमकर उनकी फोटो को लाइक कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं इन तस्वीरों पर अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। तस्वीरों में सारा और उनकी दोस्त बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सारा इससे पहले भी मालदीव की तस्वीरों को शेयर कर चुकी हैं। मालदीव घूमने के लिए उनकी पसंदीदा लोकेशन में से एक हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये है कि सारा इन तस्वीरों में नो- मेकअल लुक को शेयर कर रही हैं। एक दम नॉर्मल बिना मेकअप के वो अपने रियल लुक में दिखाई दे रही हैं। इस बिना मेकअप वाले लुक में भी वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें, सारा ने हाल ही में लद्दाख का ट्रिप एंजॉय किया था। वे इस ट्रिप पर एक्ट्रेस राधिका मदान और सिंगर जसलीन रॉयल के साथ लद्दाख गई थीं। इस ट्रिप की उन्होंने कई तस्वीरों को साझा किया था। इन तस्वीरों को भी फैंस ने खूब सारा प्यार दिया। उनकी लद्दाख ट्रिप के फोटो पर भी लाखों लाइक्स आए।