फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanju actress Diya Mirza pay 1 lakh rupees for Sanjay Dutt mother hargis Dutt painting

जब इस एक्ट्रेस ने संजय दत्त की मां की पेटिंग खरीदने के लिए दे दिए 1 लाख रुपए

Fri, 29 Jun 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Sanju actress Diya Mirza pay 1 lakh rupees for Sanjay Dutt mother hargis Dutt painting
संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में संजू का किरदार यानी संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, अनुष्का शर्मा, मनिषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'संजू' में दीया मिर्जा संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का रोल निभा रही हैं। 
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज के दिन दीया मिर्जा ने संजय दत्त और उनकी मां नरगिस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दीया मिर्जा ने एक समारोह में बताया है कि उन्होंने संजय दत्त के लिए उनकी मां की फिल्म 'मदर इंडिया' की पेंटिंग 1 लाख 45 हजार रुपए की खरीदी थी। उन्होंने इस पूरे किस्से को बयां करते हुए बताया कि 'मदर इंडिया' की यह पेंटिंग IIFA अवॉर्ड में निलामी के लिए रखी गई थी। इस दौरन उन्होंने इसकी बोली 1 लाख 45 हजार लगाई और पेंटिंग खरीद ली। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा- 'संजय दत्त की अच्छी दोस्त होने के नाते मुझे लगा कि उन्हें कुछ स्पेशल गिफ्ट देना चाहिए इसलिए मैंने वह पेंटिग खरीदी।' बात करें राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म 'संजू' की तो यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने काफी मेहनत भी की है। संजय दत्त की चाल से लेकर उनकी गंभीर आवाज तक, हर चीज को रणबीर कपूर ने अपने किरदार में लाने की कोशिश की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed