फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Kapoor says he shares a strong bond with Arjun Kapoor said I have literally brought him up

Sanjay Kapoor Arjun Kapoor: चाचा संजय कपूर के सबसे करीब हैं अर्जुन, जुड़ीं हैं बचपन की कई सुंदर यादें

Mon, 18 Jul 2022 01:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 18 Jul 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Kapoor says he shares a strong bond with Arjun Kapoor said I have literally brought him up
संजय कपूर-अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई अभिनेता संजय कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वह वेब सीरीज 'फेम गेम' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी नजर आईं थीं। संजय कपूर अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी काफी अहमियत देते हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि परिवार में उनके सबसे नजदीक कौन है?

विज्ञापन

अर्जुन कपूर हैं सबसे करीब
संजय कपूर अपने परिवार में जिस सदस्य के सबसे करीब हैं, वह कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अर्जुन कपूर हैं। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने चाचा संजय कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस बारे में बात करते हुए, संजय कपूर ने कहा, 'घर के हर सदस्य से उनकी बॉन्डिंग अच्छी है, लेकिन अर्जुन कपूर के वह सबसे ज्यादा करीब हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन के लिए पिता समान हैं अर्जुन
संजय कपूर ने कहा, 'सच कहूं तो मैंने अर्जुन को पाला-पोसा है। हम तब लोखंडवाला में एक ही घर में रहते थे। शादी के बाद मैं जुहू शिफ्ट हो गया, लेकिन हम आज भी एक साथ अच्छा वक्त बिताते हैं।' संजय कपूर ने आगे कहा, 'मैंने अर्जुन के साथ एक फिल्म भी प्रोड्यूस की है और हम साथ में काफी वक्त गुजारते हैं।' संजय कपूर ने आगे कहा, 'मैं परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी काफी करीब हूं, लेकिन अर्जुन की बात अलग रही है। मैं उसकी जिंदगी में एक पिता समान भूमिका में रहा हूं।' 

विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
संजय कपूर ने आगे कहा कि अर्जुन और वह चाचा-भतीजे की तरह नहीं रहते, बल्कि दोस्तों की तरह रहते हैं। उन्होंने कहा, 'एक ही इंडस्ट्री से होने की वजह से फिल्मों पर भी चर्चा करते हैं।'  काम की बात करें तो संजय कपूर जल्द ही 'गोन गेम 2' में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed