फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt is all set to his next action packed pan india film know the all details

Sanjay Dutt: एक और पैन इंडिया फिल्म में हुई संजय दत्त की एंट्री, धांसू एक्शन अवतार में नजर आएंगे अभिनेता

Mon, 10 Jul 2023 02:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 10 Jul 2023 02:17 PM IST
सार

संजय दत्त एक और पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह अगले साल 2024 में शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
sanjay dutt is all set to his next action packed pan india film know the all details
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संजय दत्त को पिछली बार रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर भी नजर आईं थीं। अब खबर आ रही है कि संजय दत्त एक और पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह अगले साल 2024 में शुरू कर सकते हैं। संजय दत्त की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है, जो कि फैंस को रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगी। 
विज्ञापन


कब होगी रिलीज
खबरों के अनुसार, इस फिल्म में संजय दत्त के साथ प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक बड़ी टोली जुड़ने वाली है। इसकी कहानी भी शानदार होगी, जिसमें संजय दत्त दिल दहला देने वाले एक्शन अवतार में नजर आएंगे। बहुत जल्द निर्माता इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- KBC 15: इन दो संगीतकारों ने केबीसी 15 के प्रोमो में दिखाया कमाल, अमिताभ बच्चन की जोश भरी कविता का खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म 'लियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के साथ जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। बीते दिनों खबर यह भी थी संजय दत्त हेरा फेरी की तीसरी किश्त में भी नजर आने वाले हैं। वहीं कुछ समय पहले खबर आई थी कि बंगलुरु में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अभिनेता घायल हो गए थे। हालांकि अब संजय दत्त ठीक हैं और वह अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed