फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Best Horror Thriller Movies before Bhootni the raja saab Rakht

Sanjay Dutt Horror Movies: 'भूतनी' के अलावा इन हॉरर थ्रिलर फिल्मों में नजर आएंगे संजय दत्त, देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 29 Mar 2025 01:03 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 29 Mar 2025 01:03 AM IST
सार

Sanjay Dutt: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की हॉरर फिल्म 'द भूतनी' को लेकर घोषणा की गई थी। साथ ही इस फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया था। जानते हैं इस फिल्म के अलावा संजय किन हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt Best Horror Thriller Movies before Bhootni the raja saab Rakht
संजय की हॉरर फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक्शन, रोमांस, थ्रिलर फिल्मों में फैंस का दिल जीत जीतने के बाद अब हॉरर फिल्म में नजर आने वाले हैं। वैसे संजय दो हॉरर फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें से एक बॉलीवुड फिल्म 'द भूतनी' है और दूसरी साउथ की एक आगामी फिल्म है, जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

Sanjay Dutt Best Horror Thriller Movies before Bhootni the raja saab Rakht
'द भूतनी' में नजर आएंगे संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
द भूतनी
'द भूतनी' एक आगामी हॉरर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। हाल ही में फिल्म से सभी स्टार्स का पहला लुक शेयर किया गया, जो फैंस को बेहद पसंद आया। खौस तौर पर संजय का यह अवतार उनके फैंस के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के निर्माता दीपक मुकुट हैं। 'द भूतनी' इसके नाम से ही जाहिर है कि यह एक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय बाबा के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt Best Horror Thriller Movies before Bhootni the raja saab Rakht
भूतनी के अलावा द राजा साब में नजर आएंगे संजय - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
द राजा साब
'द राजा साब' मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म है। यह साउथ की एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार और संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के कई पोस्टर पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें अभी तक सिर्फ प्रभास का लुक ही सामने आया है, लेकिन संजय के फैंस को 'द राजा साब' में उनके अवतार को देखने का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म  10 अप्रैल 2025 को सिनामाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

Sanjay Dutt Best Horror Thriller Movies before Bhootni the raja saab Rakht
साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी रक्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay
रक्त
संजय दत्त की फिल्म 'रक्त' एक हॉरर फिल्म तो नहीं थी, लेकिन यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर जरूर थी, जिसमें संजय दत्त का किरदार काफी पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है और इसमें संजय के अलावा बिपाशा बसु, डिनो मोरिया, और अमृता अरोड़ा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाओं निभाई थी। "रक्त" की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी की रहस्यमयी मौत के बाद मानसिक रूप से अस्थिर हो जाता है। फिलहाल, संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म 'द भूतनी' की रिलीज की तैयारी हैं, जो 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

यह भी पढ़ें:
Krrish 4: ऋतिक रोशन के निर्देशक बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, फैंस बोले- क्या कृष 4 में आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed