फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt Aakhri Sawal Box Office And Worldwide Collection Day 2 Earnings

Aakhri Sawal Box Office: दूसरे दिन भी करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई ‘आखिरी सवाल’, जानें शनिवार का कलेक्शन

Sat, 16 May 2026 10:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 16 May 2026 10:13 PM IST
सार

Aakhri Sawal Box Office Collection: संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ पहले दिन ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। जानिए फिल्म ने आज शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
Sanjay Dutt Aakhri Sawal Box Office And Worldwide Collection Day 2 Earnings
आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजय दत्त की अदाकारी वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म कल 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन इसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की। 

विज्ञापन

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Box Office And Worldwide Collection Day 2 Earnings
फिल्म ‘आखिरी सवाल’ - फोटो : इंस्टाग्राम

'आखिरी सवाल' की धीमी शुरुआत
अभिजीत मोहन वारंग के निर्देशन में बनी फिल्म 'आखिरी सवाल' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। ओपनिंग डे पर इसने काफी धीमी शुरुआत की। पहले दिन 'आखिरी सवाल' ने महज 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Box Office And Worldwide Collection Day 2 Earnings
फिल्म 'आखिरी सवाल' का रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

'आखिरी सवाल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
फिल्म के लिए दूसरा दिन भी ज्यादा खास नहीं रहा। वीकएंड होने के बावजूद ये ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है। आज शनिवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 53 लाख की कमाई की है। पहले दिन की कमाई के मुकाबले हलका उछाल है, लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक नहीं है। 

विज्ञापन

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Box Office And Worldwide Collection Day 2 Earnings
आखिरी सवाल - फोटो : यूट्यूब

'आखिरी सवाल' की इन फिल्मों से टक्कर 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'आखिरी सवाल' का मुकाबला कई फिल्मों से है। 15 मई को इस फिल्म के साथ साउथ की 'करुप्पु' और आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो' भी रिलीज हुई। 'करुप्पु' ने आज 19.80 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं 'पति पत्नी और वो दो' ने पहले दिन 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका मतलब ये दोनों फिल्में ‘आखिरी सवाल’ के मुकाबले काफी बेहतर स्थिति में हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘तुम्बाड’ यूनिवर्स में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री! दूसरे पार्ट में होगा कैमियो, तीसरे भाग में निभाएंगी लीड रोल

Sanjay Dutt Aakhri Sawal Box Office And Worldwide Collection Day 2 Earnings
आखिरी सवाल - फोटो : एक्स

‘आखिरी सवाल’ के बारे में 
संजय दत्त की अदाकारी वाली फिल्म 'आखिरी सवाल' का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म देश के चर्चित संगठन आरएसएस पर बनी है। संजय दत्त के अलावा फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती, त्रिधा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed