{"_id":"600920487bb6876d3238ae61","slug":"sandalwood-drugs-case-kannada-actress-ragini-dwivedi-grants-bail-by-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को मिली जमानत, सैंडलवुड ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को मिली जमानत, सैंडलवुड ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी
Thu, 21 Jan 2021 12:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:09 PM IST
सार
- कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत।
- सैंडलवुड ड्रग्स के स में हुई थी गिरफ्तारी।
विज्ञापन
रागिनी द्विवेदी
- फोटो : instagram/rraginidwivedi
विस्तार
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में महीनों से सलाखों के अंदर बंद कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को राहत मिली है। रागिनी को आज (21 जनवरी) को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने मामले में अभिनेत्री एवं अन्य को जमानत नहीं देने से संबंधित कर्नाटक उच्च न्यायालय के पिछले साल तीन नवंबर के फैसले को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
Supreme Court grants bail to Kannada film actress, Ragini Dwivedi, arrested for her alleged involvement in a Sandalwood drugs case pic.twitter.com/mnnmC8QID9
— ANI (@ANI) January 21, 2021विज्ञापन
रागिनी को ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के मामले में चार सितंबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले दो नवंबर को कर्नाटक हाईकोर्ट ने रागिनी द्विवेदी और एक अन्य अभिनेत्री संजना गलरानी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि ये मामला सितंबर में उस समय सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलुरू में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर कंगना रणौत को हुआ पछतावा, बोलीं- 'काश मैंने तुम्हारा साथ दिया होता'