फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   samwad 2025 ground zero tejas prabha vijay deoskar reveals it was challenging to make songs for emraan hashmi

Amar Ujala Samwad: इमरान के लिए गाने तैयार करने में आई मुश्किल, संवाद में बोले 'ग्राउंड जीरो' के निर्देशक तेजस

Fri, 18 Apr 2025 08:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 18 Apr 2025 08:30 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad 2025 Event Lucknow: अमर उजाला के दो दिवसीय वैचारिक संगम संवाद कार्यक्रम का आगाज गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। यहां अभिनेता इमरान हाशमी और फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने भी शिरकत की।
 

विज्ञापन
samwad 2025 ground zero tejas prabha vijay deoskar reveals it was challenging to make songs for emraan hashmi
तेजस प्रभा विजय देओस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 का पहला अमर उजाला संवाद आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सिनेमा जगत की भी कई हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान इमरान हाशमी और फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर भी शामिल हुए, जो अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की रिलीज के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

फिल्म के लिए गाने बनाने में आईं मुश्किलें
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में इमरान हाशमी और तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने अपनी आगामी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान तेजस ने इस फिल्म को बनाने की पीछे की चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म का संगीत तैयार करवाने में उन्हें काफी मुश्किल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी को रखा गया पूरी तरह वास्तविक
फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए तेजस ने कहा कि 'ग्राउंड जीरो' एक असली कहानी है। हमने इसे वैसे ही दर्शकों के सामने पेश करने पर काम किया है। इस दौरान यह भी ध्यान रखना था कि फिल्म से दर्शक अच्छी तरह खुद को जोड़े रख पाए इसलिए फिल्म में रोमांच बनाए रखना भी जरूरी था। कहानी तो जैसी है, वैसी ही पेश की गई है, बस दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए कुछ एलिमेंट्स जोड़े गए हैं।

Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ

विज्ञापन

कहानी से जुड़े गाने का किया इस्तेमाल
वहीं फिल्म के गानों पर बात करते हुए तेजस ने कहा, 'फिल्म बनाते वक्त इसके लिए गाने तैयार करना काफी बड़ा चैलेंज था। सोचना ये था कि एक जवान की जिंदगी में गाने किस तरह डालें। ऊपर से यह भी ध्यान में रखना था कि इमरान की फिल्मों के गानों से दर्शकों को काफी उम्मीदें होती हैं। इनकी फिल्मों के गाने काफी अलग किस्म के होते हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
हमने बहुत सोच -समझकर गानों का चयन किया और फिल्मों में इस्तेमाल किए हैं।  हमने जो फिल्म में गाने डाले हैं वो कहानी को आगे ले जाने वाले गाने हैं, जैसे अभी एक आया भी था और लोगों ने उसे सराहा भी है। हमने ऐसे गाने नहीं डाले, जो कहानी से कनेक्ट ही नहीं हो रहे हैं।'
(पूरा वीडियो यहां देखें)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed