फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay Raina Depressed on indias got latent Ranveer Allahbadia row reveals friend YouTuber Shwetabh Gangwar

Indias Got Latent: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद से टूट गए हैं समय रैना, कॉमेडियन के दोस्त बोले- वह डरा हुआ...

Tue, 04 Mar 2025 11:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Mar 2025 11:55 AM IST
सार

Indias Got Latent: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार ने खुलासा किया कि उनके दोस्त और कॉमेडियन समय रैना इस मामले के बाद से टूट गए हैं और काफी उदास हैं। 

विज्ञापन
Samay Raina Depressed on indias got latent Ranveer Allahbadia row reveals friend YouTuber Shwetabh Gangwar
समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बीच यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में अपने दोस्त और कॉमेडियन समय रैना से बात की और उन्हें यह महसूस हुआ कि वह टूटे हुए और उदास हैं। उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन

टूट गए हैं समय रैना
अपने हालिया वीडियो में श्वेताभ ने खुलासा किया कि उन्होंने समय से फोन पर बात की और वे बेहद उदास लग रहे थे। उन्होंने कहा, 'भाई साहब, टूटा हुआ है वो इंसान। जब विवाद शुरू हुआ था, तब भी मैं उनमें पुराना समय देख सकता था, लेकिन जब मैंने उनसे आखिरी बार बात की तो मैंने उन्हें टूटा हुआ आदमी देखा... उदास, दुखी, डरा हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा में हैं समय रैना
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से भी ब्रेक ले लिया है, क्योंकि उन्हें लगा कि वे अपने दोस्त के किसी काम नहीं आ सकते। श्वेताभ ने कहा, मैं भावनात्मक रूप से बहुत थक गया था, मैं अपने दोस्त को ऐसे नहीं देख सकता था।' 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद से समय अपने लाइव शो के लिए कनाडा में हैं। उन्होंने भारत लौटने और अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराने के लिए अधिकारियों से 17 मार्च तक का समय मांगा है।

विज्ञापन

समय रैना का बयान
इस बीच, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। उन्होंने बयान साझा करते हुए कहा था, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज्यादा है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।'
Samay Raina: 'मैं बहुत परेशान हूं...', 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद को लेकर बोले समय रैना, फैंस को कहा शुक्रिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed