फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman said katreena kapoor

सलमान खान ने किया कैटरीना कैफ पर तीखा कटाक्ष

Thu, 20 Nov 2014 03:53 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
salman said katreena kapoor

अपनी बहन अर्पिता की शादी में सलमान खान ने अपनी पूर्व प्रेमिका कैटरीना कैफ की जमकर खिंचाई की। हैदराबाद में हुए मैरिज पार्टी में जैसे ही स्टेज पर 'चिकनी चमेली' गाना बजना शुरू हुआ, सलमान ने माइक पर से अनाउंस किया कि "कैटरीना कैफ। तुम्हारा गाना बज रहा है। तुम जहां कहीं भी हो स्टेज पर आ जाओ।"

विज्ञापन


लेकिन कैटरीना कैफ शर्माते हुए करण जौहर के पीछे छिप गईं। तब सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा, "ओके फाइन। कैटरीना नहीं बल्कि कैटरीना कपूर जहां भी हैं आ जाएं। उन्हें गाने पर डांस करना है।"
विज्ञापन


तब बाकी लोगों ने भी कैटरीना को जबरदस्ती स्टेज पर चढ़ा दिया और उन्हें डांस करना पड़ा। जब कैटरीना स्टेज पर पहुंची सलमान तब भी नहीं रुके और कहा, "मैं क्या करूं। मैंने तो तुम्हें कैटरीना खान बनने का मौका दिया था लेकिन तुमने कैटरीना कपूर बनना चुना।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कैटरीना कैफ और अभिनेता रणबीर कपूर के बीच काफी नजदीकियां हैं और सलमान, रणबीर के नाम से ही कैटरीना का मजाक उड़ा रहे थे। आजकल कैट और रणबीर नये फ्लैट में साथ में रह रहे हैं।

हिंदु रीति रिवाज से हुई अर्पिता और आयुष की शादी

salman said katreena kapoor

हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में हुई अर्पिता और आयुष की शादी पूरी तरीके से हिंदु रीति-रिवाज से हुई। मंत्र और हवनकुंड के अलावा सभी तरह के रस्म अदायगी की गयी। शादी का समारोह शाम 4.30 बजे बारात से शुरू होकर देर रात तक चला।

बारात में घोड़े और दो बैंड शामिल हुए, जिनमें से एक बैंड हैदराबाद और दूसरा दिल्ली से था। इसके बाद जयमाला और फेरे हुए। शादी के सभी विधि-विधान हिंदु परंपरा से हुए। बारात का स्वागत सलमान के पिता सलीम खान, मां सलमा, भाई अरबाज, सोहेल और अन्य घरवालों ने बारातियों को फूल मालाएं पहनाकर किया। इसके अलावा मिका और हनी सिंह ने अपने परफॉर्मेंस से मेहमानों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed