फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan talks about his recent movies box office failure at Maujaan Hi Maujaan trailer launch

Salman Khan: अपनी ही फ्लॉप फिल्मों पर सलमान खान ने किया कटाक्ष, चुटकी लेते हुए अभिनेता ने कह दी यह बड़ी बात

Sat, 23 Sep 2023 12:34 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 23 Sep 2023 12:34 AM IST
सार

सलमान खान को हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की आगामी फिल्म 'मौजां ही मौजां' के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया था। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की और अपनी ही हालिया बॉक्स ऑफिस विफलताओं पर अपने आप कटाक्ष किया।

विज्ञापन
Salman Khan talks about his recent movies box office failure at Maujaan Hi Maujaan trailer launch
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो देश-विदेश में फैली है, लेकिन अभिनेता को पिछले काफी समय से एक हिट की दरकार है। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में बने हुए सलमान खान की पिछली रिलीज हुई फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर बेहाल रहा है। यह बात सिर्फ दर्शक ही नहीं बल्कि हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की 'मौजां ही मौजां' के ट्रेलर लॉन्च पर खुद सलमान खान ने भी कुबूल की। 

विज्ञापन

अपनी ही फिल्मों पर कसा तंज
सलमान खान को हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की आगामी फिल्म 'मौजां ही मौजां' के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया था। इस दौरान अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की और अपनी ही हालिया बॉक्स ऑफिस विफलताओं पर अपने आप कटाक्ष किया। सलमान खान ने फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये को 'रॉक बॉटम' बताया और 1000 करोड़ रुपये को नया बेंचमार्क बताया।
विज्ञापन

Tiger Shroff: 'मास्टर ब्लास्टर' में कास्ट होने पर टाइगर ने किया रिएक्ट, कहा कुछ ऐसा कि दर्शक हो जाएंगे निराश
विज्ञापन
विज्ञापन


1000 करोड़ को बताया नया बेंचमार्क
सलमान खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि 100 करोड़ का आंकड़ा अब रॉक बॉटम बनने जा रहा है। पंजाबी इंडस्ट्री, हिंदी इंडस्ट्री और हर इंडस्ट्री के लिए अब सब कुछ 400-500-600 प्लस होगा। यहां तक कि मराठी फिल्में भी इतने अच्छे प्रदर्शन कर रही हैं। 100 करोड़ कोई बहुत बड़ी बात नहीं होगी। मुझे लगता है कि अभी एक फिल्म के लिए बेंचमार्क 1000 करोड़ होना चाहिए।' बता दें, सलमान खान जल्द ही बहुप्रतिक्षित फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Durga Khote: मिलिए बॉलीवुड की पहली बागी हीरोइन से, स्पॉट दादा को बचाने के लिए भिड़ गईं दहाड़ते शेर से

सलमान ने ली अपनी ही चुटकी
सलमान खान ने अपनी हालिया बॉक्स ऑफिस असफलताओं पर चुटकी लेते हुए कहा, 'मेरे पर मत जाना भाई, पिक्चर पर जाना, क्योंकि मेरे खुद के प्रेडिक्शन मेरी ही फिल्मों पर नहीं चल रहे।' सलमान खान की बातों से साफ है कि वह अपनी पिछली रिलीज हुई फिल्में जैसे 'राधे' और 'किसी का भाई किसी की जान' की ओर इशारा कर रहे थे, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।
Jawan: शाहरुख को खल रही जवान में नयनतारा को कम स्क्रीनटाइम मिलने की बात, #AskSRK सेशन में खुलकर बोले किंग खान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed