फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan said censor board should be active on ott platforms says I have too many problems

Salman Khan: सलमान खान ने की ओटीटी पर सेंसरशिप की मांग, नहीं चाहते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखे ऐसी चीजें

Mon, 01 May 2023 05:14 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 01 May 2023 05:14 PM IST
सार

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सेंसर होना चाहिए।

विज्ञापन
Salman Khan said censor board should be active on ott platforms says I have too many problems
सलमान खान - फोटो : social media

विस्तार

आज बड़े से बड़ा स्टार ओटीटी पर आ रहा है। इसमें कईं बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल है। ओटीटी पर जहां नए कलाकारों को मौका मिला है, वहीं बड़े सितारे भी दिल खोलकर अपनी फिल्में ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। दर्शक भी इनका डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तहे दिल से स्वागत कर रही है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगता है कि ओटीटी पर सेंसर की जरूरत है।

विज्ञापन

सलमान खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने ओटीटी को लेकर खुलकर बात की। सलमान ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए सेंसरशिप की जरूरत है। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चाओं में हैं। सलमान खान को लगता है कि ओटीटी पर सेंसर होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan said censor board should be active on ott platforms says I have too many problems
सलमान खान - फोटो : social media

सलमान खान कि आपको ओटीटी कंटेंट से भी बहुत प्रॉब्लम है, तो इस पर सलमान ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे तो बहुत ही प्रॉब्लम है। मेरा मानना है कि ओटीटी के ऊपर भी सेंसर होना चाहिए।' सलमान ने आगे कहा कि हमारी फिल्मों में अगर दो पंच भी एक्स्ट्रा हो जाते हैं, वो भी एक्शन में, तो उसे ए सर्टिफिकेट दे दिया जाता है। यहां पर पर तो अलग ही तरह का एक्शन चल रहा है, लेकिन यहां पर न तो कोई ए, ना बी, और ना सी किसी तरह का कोई सर्टिफिकेट नहीं है।

विज्ञापन

बता दें कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म राधे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा यह भी चर्चा है कि उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' को भी जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आर्यन खान के डायरेक्शन में तैयार होगी वेब सीरीज 'स्टारडम', अनुभवी लेखकों संग शुरू हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed