फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan's sister arpita khan angry on social media

सलमान खान की बहन अर्पिता खान को आया गुस्सा

Wed, 05 Aug 2015 01:29 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
salman khan's sister arpita khan angry on social media

सिर्फ सलमान खान को ही गुस्सा नहीं आता। उनकी छोटी बहन अर्पिता भी नाराजगी जाहिर करने में पीछे नहीं रहतीं। दो दिन पहले उनके जन्मदिन पर अपार्टमेंट में आधी रात तक जब म्यूजिक सिस्टम बजते रहे तो किसी ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने पार्टी बंद करा दी।

विज्ञापन


शादी के बाद अर्पिता का यह पहला बर्थ डे था और सलमान समेत पूरा खान परिवार मौजूद था। खैर, बर्थ डे पर अर्पिता के गुस्से की वजह कुछ और थी। असल में यह चर्चा थी कि अर्पिता के जन्मदिन की पार्टी में उनके पूर्व बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी बुलाया गया और वह पहुंचे थे।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर की बात पर भड़की अर्पिता खान

salman khan's sister arpita khan angry on social media

अर्जुन कपूर के पहुंचने की बात की चर्चा सोशल मीडिया में भी जमकर हो गई। थोड़ी देर तो अर्पिता ने बात को नजरअंदाज किया, लेकिन जब मामला गर्माया तो उनका भी पारा चढ़ गया। दरअसल अर्जुन कपूर और अर्पिता लंबे समय तक एक-दूसरे के करीब रहे हैं।

अर्पिता ने ट्विटर पर लोगों को खबरदार किया और लिखा, फालतू बातें ना करें। अर्जुन कपूर को ना तो निमंत्रण दिया गया था और न वह आए। गॉसिप फैलाने वाले अपना मुंह बंद रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed