फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan: I was thrown out of ‘Shuddhi’

करन जौहर ने सलमान खान को अपनी फिल्म से निकाल दिया

Sat, 20 Jun 2015 02:17 PM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan: I was thrown out of ‘Shuddhi’

करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में स्टारकास्ट की अदला-बदली लंबे समय से चल रही है। हाल ही में सलमान खान के इस फिल्म से हटने की खबर आई है। कहा जा रहा है कि सलमान ने फिल्म छोड़ी है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सलमान ने बजरंगी भाईजान के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा कि उन्होने फिल्म नहीं छोड़ी है बल्कि उनको फिल्म से निकाला गया है। इस मौके पर करीना कपूर भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि करण जौहर और सलमान खान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि एआईबी के एक शो दौरान करण ने सलमान की बहन अर्पिता का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान अपनी बहन के मजाक से बेहद खफा हैं और उन्होने फिल्म छोड़ी है। लेकिन अब सलमान खान का कहना है कि उन्हे फिल्म से निकाला गया जिससे सलमान-करण के रिश्तों में सबकुछ सही नहीं लग रहा है।

करीना कपूर ने ऋितिक रोशन के हटने की वजह से छोड़ी 'शुद्धि'

Salman Khan: I was thrown out of ‘Shuddhi’

करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' में सलमान से पहले ऋतिक रोशन और करीना कपूर काम करने वाले थे। लेकिन दोनों ही फिल्म से हट गए। करीना का फिल्म से हटने पर कहना है कि उन्होने ऋतिक रोशन के फिल्म से हट जाने पर फिल्म ना करने का फैसला किया।

करीना भी सलमान के साथ ही 'बजरंगी भाईजान' के ट्रेलर लांच पर मौजूद थी। शुद्धि में वरूण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। दोनों को हाल ही में सलमान के बाद साइन किया गया।

बहुत बड़ी हिट साबित होगी 'बजरंगी भाईजान'

Salman Khan: I was thrown out of ‘Shuddhi’

इस ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर करीना काफी उत्साहित हैं। करीना का कहना है कि फिल्म बड़ी हिट साबित होगी। करीना इस फिल्म में सलमान के साथ हैं।

सलमान और करीना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी 'बजरंगी भाईजान' में हैं। नवाज इसमें पाकिस्तान के पत्रकार की भूमिका में हैं। ट्रेलर लांच पर सलमान और करीना काफी मस्ती के मूड में दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed