Salman Khan: चेहरा छिपाते नजर आए भाईजान, सिक्योरिटी ने पैपराजी को दूर रहने की हिदायत दी; देखें वायरल वीडियो
सलमान खान अक्सर पैपराजी के साथ फ्रेंडली नजर आते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में वह अपना चेहरा छिपाते नजर आए।पैपराजी ने जब उनकी फोटो, वीडियो लेनी चाहिए तो उनकी सिक्योरिटी ने ऐसा करने से मना कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: आखिर सलमान खान ने अभी तक क्यों नहीं की शादी, ये है वजह? शो के दौरान अभिनेता ने किया खुलासा
सलमान खान टाइट सिक्योटी के साथ दिखे
वायरल वीडियो में सलमान खान को टाइट सिक्योरिटी के साथ मुंबई में देखा गया। उनकी गाड़ी के आगे पुलिस की गाड़ी थी। जिस गाड़ी में वह बैठे थे, उसमें काफी सारी सिक्योरिटी नजर आई। जब वह गाड़ी से उतरे तो उससे पहले सिक्योरिटी ने जगह का पूरा जायजा लिया। इसके बाद ही सलमान गाड़ी से उतरे।
सिक्योरिटी ने पैपराजी को पीछे हटने को कहा
सलमान खान की सिक्योरिटी, बॉडी गार्ड ने पैपराजी को भी दूर रहने की हिदायत दी। बार-बार पीछे हटने के लिए कहा। पैपराजी भी सिक्योरिटी के कहने पर दूर से ही सलमान खान की फोटो, वीडियो लेते नजर आए।
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा एक फिल्म ‘ बैटल ऑफ गलवां’ भी वह कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे।