फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan for his sister to intimidated to YouTube

सलमान ने अपनी बहन के लिए हड़काया यू-ट्यूब को

Thu, 05 Feb 2015 03:24 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan for his sister to intimidated to YouTube

एआईबी के विवादित वीडियोज को यू-ट्यूब से हटा लिया गया है। लेकिन खबर है कि इस मामले को लेकर बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान ने भी इस ओर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि इस विवादित वीडियो में सलमान की बहन अर्पिता को लेकर किए गए मजाक पर दबंग खान नाराज हो गए थे। इसको लेकर उन्होंने यूट्यूब चैनल को हड़काया भी है। हालांकि विवादित वीडियोज यू-ट्यूब से हटा लिए गए हैं।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने की थी अर्पिता पर टिप्पणी

Salman Khan for his sister to intimidated to YouTube

एआईबी ने 'नॉकआउट' नाम से यूट्यूब पर अपना वीडियो अपलोड किया था, जिसके बाद से विवाद हो गए थे। वहीं इन वीडियो को हटाए जाने को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।

वहीं खबर है कि ऐसा सलमान खान की धमकी के बाद किया गया है। खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने वीडियो में बहन अर्पिता के बारे में टिप्पणी के बाद यूट्यूब चैनल से जुड़े लोगों को चेतावनी दी, जिसके बाद ही वीडियो को हटाया गया है। यही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एआईबी ने लंबी-चौड़ी सफाई भी पेश की है।

विवादित वीडियो में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह हैं, जिन्हें मंच पर बैठा पैनल बारी-बारी अपमानित करता है। इसी क्रम में अर्जुन कपूर को अपमानित करते हुए सलमान की बहन अर्पिता का भी नाम लिया जाता है। अर्जुन कपूर कभी अर्पिता को डेट कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed