{"_id":"6421c4c57ed8debb6c016193","slug":"salman-khan-actor-congratulates-nikhat-lovlina-nitu-saweety-winning-gold-world-boxing-championships-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की गोल्डन गर्ल्स को सल्लू मियां का सलाम, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की गोल्डन गर्ल्स को सल्लू मियां का सलाम, सोशल मीडिया पर जमकर की तारीफ
Mon, 27 Mar 2023 10:21 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:21 PM IST
सार
सलमान खान ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर निकहत जरीन, लवलीना बोर्गोहेन, नीतू घनघास, स्वीटी बूरा को सोशल मीडिया पर बधाई दी है।
विज्ञापन
सलमान खान ने दी 'गोल्डन गर्ल्स' को बधाई
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। वह पहले भाईजान यानी हमारे सल्लू मियां को काफी पसंद करती हैं। जहां पिछले साल निकहत जरीन का सलमान खान से मिलने का सपना पूरा हुआ था, वहीं एक बार फिर दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह दोनों का एक साथ डांस करता वायरल वीडियो नहीं बल्कि सलमान खान द्वारा की गई निकहत और विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक झटकने वाली खिलड़ियों की तारीफ है।
विज्ञापन
'गोल्डन गर्ल्स' को सल्लू मियां का सलाम
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, नीतू घनघास और स्वीटी बूरा को वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। देश का मान और गौरव बढ़ाने वाली इन बेटियों ने चार स्वर्ण पदकों के साथ चैंपियनशिप समाप्त कर भारत का झंडा एक बार फिर ऊंचा कर दिखाया। ऐसे में सलमान खान ने 'गोल्डन गर्ल्स' को बधाई देने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर चारों की तस्वीर साझा कर एक नोट लिखा।
विज्ञापन
Bollywood: जब इश्क-मोहब्बत भूलकर, इन सितारों ने पब्लिकली उड़ाई अपने एक्स की धज्जियां
विज्ञापन
निखत समेत सभी पर है सलमान को गर्व
चारों चैंपियंस की एक तस्वीर साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'जब आप मुझसे आखिरी बार मिले थे तो आपने मुझसे वादा किया था कि आप फिर से जीतेंगे और आपने वह कर दिखाया है। निखत पर बहुत गर्व है। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।' यह नोट लिखने के साथ-साथ सलमान खान ने चारों खिलाड़ियों को पोस्ट में टैग भी किया है।
View this post on Instagram
जब सलमान से मिलीं निकहत
आपको बता दें, सलमान खान ने अपने पोस्ट में जिस मुलाकात का जिक्र किया है वह बीते साल नवंबर में हुई थी। उस दिन निकहत का सलमान खान से मिलने का सपना पूरा हुआ था। ऐसे में उन्होंने सल्लू मियां के साथ उनकी फिल्म 'लव' के गाने 'साथिया तूने क्या किया' पर उनके साथ डांस किया था और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके साथ ही अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है।
MM Keeravani: कोरोना की चपेट में आए एमएम कीरावनी, बेड रेस्ट पर हैं ऑस्कर विनर नाटू नाटू के कंपोजर