{"_id":"593fdbec866419615d8b4743","slug":"sairat-actress-rinku-rajguru-got-66-percent-marks-in-10th-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले एक साल से स्कूल नहीं गई 'सैराट' की एक्ट्रेस, दसवीं में पास हुई फर्स्ट डिवीजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिछले एक साल से स्कूल नहीं गई 'सैराट' की एक्ट्रेस, दसवीं में पास हुई फर्स्ट डिवीजन
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
रिंकू राजगुरु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मराठी एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु ने फर्स्ट डिवीजन के साथ दसवीं क्लास पास कर ली है। रिंकू, ब्लॉक-बस्टर रही मराठी फिल्म 'सैराट' से फेमस हुई थीं। उन्होंने 10वीं में 66.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं। रिंकू को मराठी में 83, हिंदी में 87, अंग्रेजी में 59, मैथ्स में 48 और समाजशास्त्र में 50 अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
रिंकू पिछले एक साल से स्कूल नहीं गई हैं और ऐसे में ये अंक उनके लिए काफी मायने रखते हैं।
बता दें कि जब रिंकू 8वीं क्लास में थीं तब 'सैराट' की शूटिंग शुरू हुई थी। बावजूद इसके 9वीं क्लास में वो 84 फीसदी अंकों से पास हुई थीं। 'सैराट' के बाद रिंकू को इतना फेम मिला कि वो स्कूल तक नहीं जा पाती थीं। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए स्कूल के बाहर खड़े रहते थे जिस वजह से रिंकू ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
अपनी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें एग्जाम से पहले अपना सेंटर तक बदलवाना पड़ गया था। फिल्म 'सैराट' में रिंकू और आकाश थोसर लीड रोल में थे।